{"_id":"5b50c93d4f1c1b4e748b5e42","slug":"a-man-live-in-rent-raped-with-girl-several-times-in-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराए पर रहने वाले युवक ने होटल में ले जाकर छात्रा से कई बार किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किराए पर रहने वाले युवक ने होटल में ले जाकर छात्रा से कई बार किया दुष्कर्म
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान के ऊपर वाले कमरे में किराए से रहने वाला मुझे होटल पर ले गया था। नवंबर दिसंबर महीने की बात है। होटल के कमरे में मेरे साथ गलत काम किया। इस बारे में किसी से कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी दी। यौन उत्पीड़न की शिकार छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में यही कहा है। इस बयान के बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न मामले में छानबीन कर रही पुलिस ने पीड़िता से दुराचार करने वाले के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। छानबीन व पीड़िता से बातचीत के बाद आरोपी का नाम सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है। पीजीआई में उपचाराधीन किशोरी ने कहा कि उसके मकान में ही ऊपर के कमरे में आरोपी रहता था। वह उसे एक होटल में ले गया था। यहां डरा धमका कर उसके साथ गलत काम किया। पेट में बच्चा होने के बारे में पता नहीं था। दर्द होने पर उसे गैस की दिक्कत समझ सह लेती थी। आरोपी नवंबर- दिसंबर महीने में यहीं रहता था। इसी दौरान उसने गलत काम किया। अब काफी दिनों से वह यहां नहीं है।
विज्ञापन
पीड़िता ने अपने ही मकान के ऊपर वाले कमरे में किराए से रहने वाले पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश शुरू कर दी है। -रमेश कुमार, प्रभारी, पुरानी सब्जी मंडी थाना
विज्ञापन