युवक ने नशा छोड़ने का बनाया मूड, मिलना-जुलना किया बंद तो साथियों ने किया अगवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों की मौत के बाद बहन के साथ मेहरबान के गांव राइया में रहने आए भूपिंदर सिंह को उसके दो साथियों ने घर से अगवा कर लिया। आरोपियों ने युवक को सिर्फ इसी वजह से अगवा किया कि वह नशा छोड़कर उनकी संगत को ही छोड़ना चाहता था। भूपिंदर की बहन ने इसकी शिकायत थाना मेहरबान पुलिस को दी।
पुलिस ने भूपिंदर की बहन इंद्रप्रीत कौर की शिकायत पर रणवीर सिंह और मनिंदरजीत सिंह के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी मनिंदरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि आरोपी रणवीर अभी फरार है। पुलिस ने आरोपी मनिंदर को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
इंद्रप्रीत कौर की शिकायत के मुताबिक अपने माता-पिता की मौत के बाद वह अपने भाई के साथ मिलकर अपनी नानी प्रकाश कौर के पास रहने के लिए आ गए थे। आरोपी उसके भाई के ही दोस्त है और किसी समय इकट्ठे बैठकर नशा करते थे। भूपिंदर सिंह कुछ समय से नशा छोड़ना चाहता था जिस कारण वह आरोपियों से मिलने के लिए नहीं जाता था।
घर की सारी प्रॉपर्टी भूपिंदर सिंह के नाम पर है। आरोपी भूपिंदर की सारी प्रॉपर्टी हड़पना चाहते हैं। इस कारण वह उस पर नशा करने के लिए दबाव डालते थे। आरोपियों ने गुरुवार को भूपिंदर सिंह को घर से अगवा कर लिया और फरार हो गए।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर दविंदर शर्मा ने बताया कि तीनों किसी समय इकट्ठे नशा करते थे। अब भूपिंदर आरोपियों से मुलाकात नहीं करता तो आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया। आरोपी मनिंदरजीत को गिरफ्तार कर भूपिंदर को छुड़वा लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।