फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a man eaten poison outside police station After refusing marriage in Nawanshahr

फेसबुक दोस्त ने शादी से किया मना, युवक ने थाने के बाहर उठाया खौफनाक कदम

Sat, 11 Aug 2018 09:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवांशहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवांशहर (पंजाब) Updated Sat, 11 Aug 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
 a man  eaten poison outside police station After refusing marriage in Nawanshahr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
फेसबुक पर दोस्त बनी लड़की ने युवक से शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद आहत युवक ने थाने के बाहर ही खौफनाक कदम उठा लिया। घटना पंजाब के नवांशहर की है। यहां, फेसबुक पर दोस्त बनी लड़की द्वारा शादी से मना करने से आहत युवक ने थाने के आगे जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर युवक को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। राहों थाना पुलिस मामले की जांच कर ही है। 
विज्ञापन


फगवाड़ा के गांव रामपुर सुनेड़ा निवासी बलजिंदर सिंह की करीब डेढ़ वर्ष पहले  एक युवती से फेसबुक पर फ्रैंडशिप हुई थी। बलजिंदर सिंह लड़की से शादी करना चाहता था। लड़की पक्ष शादी के लिए राजी नहीं था। लड़की के पिता ने युवक के खिलाफ पुलिस में उनकी बेटी को तंग करने की शिकायत की हुई थी।
विज्ञापन


इसी मामले को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्ष थाने आए हुए थे। थाना इंचार्ज कहीं बाहर थे तथा इस दौरान दोनों पक्ष आपस में बातचीत करने लगे। इसी दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने युवक से पूछा कि तुम बताओ क्या चाहते हो। इस पर बलजिंदर ने कहा कि उसकी लड़की से शादी करवा दो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर लड़की पक्ष भड़क गया। बताया गया कि लड़की ने भी शादी करने से मना कर दिया। लड़का इस बात से आहत हो गया और वह थाने की ओर भाग खड़ा हुआ। लड़के ने इस दौरान कोई जहरीली वस्तु निगल ली। पहले उसे राहों के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे नवांशहर सिविल अस्पताल और वहां से एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल किया गया। थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर रुपिंदरजीत सिंह ने कहा कि घटना के दौरान दोनों पक्ष आपस में बात कर रहे थे। वहां पर क्या हुआ, उन्हें नहीं पता। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed