फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Man eaten poison in out side of court in Ludhiana

पंजाबः लुधियाना में कोर्ट के बाहर युवक ने खाया जहर, बटाला में फांसी लगाकर दे दी जान

Fri, 04 Jan 2019 09:18 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 04 Jan 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
A Man eaten poison in out side of court in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर

लुधियाना में नशा तस्करी के एक मामले में अदालत में पेशी को आए एक व्यक्ति ने गुरुवार को संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत खराब होने के बाद वह अदालत के बाहर ही गिर गया और बेहोश हो गया। सूचना पर कोर्ट कांप्लेक्स की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बेहोशी की हालत में युवक को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक की पहचान गांव सिंधवाबेट निवासी जगजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जगजीत सिंह के खिलाफ नशा तस्करी का एक मामला काफी समय पहले दर्ज हुआ था। वह जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था। गुरुवार को अदालत में उसकी नशा तस्करी के मामले में ही पेशी थी। वह पेशी भुगतकर अदालत से बाहर आया और उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई और वह वहीं पर बेहोश हो गया। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया। कोर्ट कांप्लेक्स चौकी के इंचार्ज एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि अभी यह नहीं पता है कि जगजीत ने कुछ खाया है या फिर उसकी तबीयत वैसे ही खराब हुई है। जगजीत ने जहरीला पदार्थ कब खाया इसकी भी जांच होगी। अभी उसकी हालत गंभीर है। उसके ठीक होने के बाद बयान लेने पर ही सारा पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्ति ने मानसिक परेशानी के कारण लगाया फंदा

A Man eaten poison in out side of court in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर

बटाला में धान की फसल खराब होने के कारण मानसिक तौर पर परेशान व्यक्ति ने पोल से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार मृतक यूसफ मसीह ने 5 एकड़ जमीन ठेके पर ले रखी थी। उसने जमीन पर धान की फसल बोई थी जो बारिश के कारण खराब हो गई थी। फसल खराब होने की वजह से यूसफ मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला में भेज दिया है। थाना कोटली सूरत मल्ही पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर 174 की कार्रवाई की है। 

  इस संबंध में मृतक यूसफ मसीह (43) पुत्र गुलजार मसीह निवासी गांव महिमा चक्क के चाचा वस्सन मसीह और सरपंच सुखजिंदर सिंह ने बताया कि वह चौकीदार का काम भी करता था। मृतक के तीन बच्चें हैं। यूसफ मसीह बुधवार शाम 5 बजे ध्यानपुर में किसी से पैसे लेने के लिए गया था। जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने जिस व्यक्ति से यूसफ ने पैसे लेने थे, उससे संपर्क किया। 

उस व्यक्ति से उन्हें बताया कि यूसफ 6 बजे वापस गांव की ओर निकल गया था। इसके बाद उन्होंने यूसफ मसीह की तलाश शुरू कर दी। यूसफ को ढूंढते समय उनकी नजर रायेमल्ल की नहर के पास बने एक पोल पर पड़ी। जहां रस्सी से बंधा कुछ झूल रहा था। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो वहां यूसफ मसीह लटका हुआ था। 

 तभी पारिवारिक सदस्यों ने थाना कोटली सूरत मल्ही पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से शव को पोल से नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया।    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed