फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A man Commits suicide after murdered his wife in Karnal

चाकू से गोदकर पत्नी को मार डाला फिर जहर खाकर जान दी, 14 साल के बेटे के सामने हुई पूरी वारदात

Sun, 01 Nov 2020 08:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 01 Nov 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
A man Commits suicide after murdered his wife in Karnal
सांकेतिक तस्वीर।

हरियाणा के करनाल के सूरज नगर में घरेलू कलह के चलते शनिवार की देर रात पति ने पहले चाकू से पत्नी की हत्या कर दी और फिर जहर खा लिया। उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गयी। घटना को अपनी आंखों के सामने देखकर 14 साल के बेटे ने पड़ोसियों से गुहार भी लगाई। लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल भी लाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। 

विज्ञापन


मृतक विवाहिता के भाई अजय ने बताया कि उसकी बहन संगीता की शादी विक्रम के साथ हुई थी। विक्रम सब्जी विक्रेता था और उनके 4 बच्चे हैं, दो लड़के और दो लड़कियां। शनिवार रात करीब 11:00 बजे घर में विक्रम उसकी पत्नी संगीता और 14 साल का बेटा अनमोल थे। बेटा सोया हुआ था। तभी विक्रम और संगीता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


झगड़ा इतना बढ़ा तो विक्रम ने चाकू से संगीता पर कई वार किए। संगीता की आवाज सुनकर बेटा अनमोल जाग गया। उसने देखा कि उसकी मां लहूलुहान अवस्था में है। इसके बाद विक्रम ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे वह भी उल्टी करने लगा। अनमोल ने यह सब देखा और वह फिर पड़ोस में विक्रम के भांजे अनिल को बुलाकर लेकर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब वह उनके घर गए तो देखा संगीता लहूलुहान अवस्था में फर्श पर पड़ी थी और विक्रम उल्टियां कर रहा था। वह लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। संगीता ने नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में पहुंचते ही दम तोड़ दिया। वहीं विक्रम को उन्होंने प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया। 


संगीता की मौत के 12 घंटे बाद इलाज के दौरान रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे विक्रम ने भी दम तोड़ दिया। इस संबंध में संबंधित थाना प्रभारी सुरेंद्र राणा का कहना है कि मामले में पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर आरोपी पति विक्रम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था लेकिन उसकी भी मौत हो गई। परिजनों ने घरेलू कलह के बारे में कुछ नहीं बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed