फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A man burnt alive laborer for the greed of insurance in Zirakpur

बीमा का लालचः अपनी ही मौत की रची साजिश और जिंदा जला दिया मजदूर...दिल दहला देगी वारदात

Thu, 06 Dec 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन/जीरकपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन/जीरकपुर Updated Thu, 06 Dec 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
A man burnt alive laborer for the greed of insurance in Zirakpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

बीमा के लालच ने एक युवक को शैतान बना दिया। आरोपी ने मजदूर को जिंदा जलाकर अपनी ही मौत का नाटक रचा। पहले पुलिस भी चकरा गई थी। बाद में एक क्लू ने पूरे मामले का सच सामने ला दिया। पूरे वारदात की साजिश दिल दहला देगी। 

विज्ञापन


हिमाचल में कालाअंब-पांवटा साहिब हाईवे पर जुड्डा का जोहड़ में कार में आग लगने से एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत मामले में अब रौंगटे खड़े करने वाला खुलासा हुआ है। यह दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी। बीमा राशि डकारने के लिए डेराबस्सी निवासी आकाश कुमार ने अपने भतीजे के साथ मिलकर अपनी मौत का षड्यंत्र रचा। दुर्घटना में मृत बताए गए आकाश कुमार को पुलिस ने हरियाणा में ट्रेन से सफर करते काबू कर लिया जबकि उसके भतीजे रवि को पुलिस ने नाहन में गिरफ्तार किया। इस मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
विज्ञापन


चाचा और भतीजे की गिरफ्तारी के बाद एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने नाहन में प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार आकाश (42) ने लाखों की बीमा राशि डकारने के  लिए अपनी ही मौत का षड्यंत्र रचा। उसने अपने पास काम करने वाले राजस्थान के ढोलपुर निवासी राजू को पहले शराब पिलाई और फिर गला घोंटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद कार में कालाअंब-पांवटा सड़क पर जुड्डा का जोहड़ के समीप पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

A man burnt alive laborer for the greed of insurance in Zirakpur
जली हुई कार

यहां तारपीन छिड़ककर कार को आग लगा दी। शातिरों ने हत्या की वारदात को दुर्घटना का रूप देने के लिए बाकायदा जलती कार का वीडियो बनाकर खुद ही वायरल कर दिया। अपना ब्रेसलेट निकालकर राजू की कलाई में डाला, ताकि पुलिस समझे कि आकाश की हादसे में जलकर मौत हो गई। इसके बाद पीछे से आ रही भतीजे की गाड़ी में सवार होकर दोनों पंजाब लौट गए। 

दूसरे दिन परिवार के लोगों ने मृतक की शिनाख्त आकाश के रूप में भी कर दी। परिजन पुलिस से डेथ सर्टिफिकेट मांगने लगे। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि तीन दिसंबर को आकाश के भतीजे रवि कुमार निवासी बलटाना (जीरकपुर) की गिरफ्तारी के बाद दुर्घटना में दर्ज मामले को रद्द कर हत्या का मामला दर्ज किया गया। बुधवार सुबह आकाश को पलवल (हरियाणा) से ट्रेन में सफर करते धर दबोचा। इससे पहले वह बिहार भागने में सफल हो गया था। एएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लगभग 50 लाख रुपये का बीमा आकाश के नाम होने का पता चला है। बीमा राशि करोड़ों में भी हो सकती है।

यह था मामला

19 नवंबर की रात नाहन के पास जुड्डा का जोहड़ में चलती कार में आग लग गई थी। इस हादसे में चालक सीट पर एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई। गाड़ी पंजाब के खरड़ के नरेंद्र कुमार के नाम से पंजीकृत है। हादसे के मृतक की पहचान पंजाब के जीरकपुर के समीपवर्ती डेराबस्सी निवासी आकाश कुमार (42) के रूप में की गई। 

ऐसे पकड़ में आए शातिर
आकाश के परिवार वाले डेथ सर्टिफिकेट लेने की जल्दी में थे। बार-बार डेथ सर्टिफिकेट मांग रहे थे। इससे पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने आकाश और रवि की कॉल डिटेल और जली गाड़ी की सीसीटीवी फुटेज निकाली। इससे सारी कहानी सामने आ गई। इसके अतिरिक्त जिस मजदूर की हत्या की गई, उसके परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसी सिलसिले में पुलिस छानबीन करते नाहन पहुंची थी। इससे भी शक की सूई चाचा-भतीजे की ओर घूमी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed