{"_id":"5c0805ebbdec22414014df89","slug":"a-man-burnt-alive-in-firozpur-of-punjab-admitted-in-serious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे के लेनदेन में मर्यादा भूल गए रिश्ते, जीजा ने साले पर डीजल छिड़क लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसे के लेनदेन में मर्यादा भूल गए रिश्ते, जीजा ने साले पर डीजल छिड़क लगाई आग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर ( पंजाब)
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : self
फिरोजपुर के सिटी जीरा के अंतर्गत सेलर जीरा रोड के नजदीक पैसे के लेनदेन को लेकर बहन-जीजा व एक अन्य व्यक्ति ने साले पर डीजल छिड़ककर आग लगा दी। इससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया, उसे जीरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। साले को एक लाख रुपये बहन और जीजा से लेने थे। थाना सिटी जीरा पुलिस ने बुधवार को पीड़ित की शिकायत पर उसकी बहन और जीजा व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए गए बयान में में पीड़ित सतवंत सिंह पुत्र गुरजंट सिंह (26) निवासी बोहा जिला मानसा ने कहा कि उसने कुछ समय पहले अपनी बहन मनदीप कौर व जीजा गुरमीत सिंह निवासी गोविंदपुरा कैंट बठिंडा को एक लाख रुपये उधार दिए थे। जरूरत पड़ने पर उसने अपनी बहन व जीजा से एक लाख रुपये वापस मांगे। दोनों धनराशि देने में आनाकानी कर रहे थे।
विज्ञापन
बीती 11 नवंबर की देर शाम साढ़े सात बजे वह बहन व जीजा के साथ अमृतसर जा रहा था। इसी बात की रंजिश रखते हुए उसके जीजा गुरमीत ने अपने एक दोस्त को बुलाया और जीरा के सेलर रोड के पास उक्त तीनों आरोपियों ने उस पर डीजल छिड़ककर लाइटर से आग लगा दी, जिस कारण वह झुलस गया, राहगीरों ने उसे उपचार के लिए जीरा अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया की पीड़ित के बयान पर गुरमीत सिंह, मनदीप कौर व एक अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।