फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A man beaten to death in jalandhar of punjab

दीवार पर रखी थी कड़छी, तंदूर की जलती लकड़ी से बुजुर्ग को मारा, चली गई जान

Thu, 19 Nov 2020 06:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 Nov 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
A man beaten to death in jalandhar of punjab
जालंधर में मारा गया जग्गी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के जालंधर में गुरुवार को दीवार पर कड़छी रखने के मामूली से विवाद में एक बुजुर्ग नान वाले को पीट-पीटकर मार दिया गया। हत्या का आरोप मृतक के बगल में साइकिल स्टोर चलाने वाले पर है। थाना डिवीजन तीन पुलिस ने आरोपी स्टोर मालिक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


मृतक जग्गी (60) के बेटे हरजोत सिंह ने बताया कि उनके पिता प्रताप बाग के बाहर नान बेचने का काम करते हैं। उनकी दुकान और भल्लेयां दी हट्टी के बीच एक छोटी सी दीवार बनी है। गुरुवार को इस दीवार पर उनके पिता ने कड़छी रख दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भल्लेयां दी हट्टी के मालिक सुनील भल्ला गुरुवार सुबह जब अपनी दुकान पर आए तो उनके पिता तंदूर गर्म कर रहे थे। दुकान पर काम करने वाले नौकर सोनू ने बताया कि भल्लेयां दी हट्टी के मालिक और उसका बेटा वीडियो बनाने लगे। इसे देखकर उनके पिता ने वीडियो बनाने का कारण पूछा। 


आरोपी सुनील भल्ला ने कहा कि तुमने दीवार पर कड़छी क्यों रखी है, उसे हटाओ। इसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों बाप-बेटों ने उनके पिता को मारना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने तंदूर की जलती लकड़ी से उनके पिता पर हमला किया, जिससे वह नीचे गिर गए। 

उन्हें नजदीक के पॉल अस्पताल ले जाया गया। जहां से पटेल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना-3 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हमलावर सुनील भल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed