{"_id":"597601cd4f1c1bfb1c8b45db","slug":"a-man-arrested-with-1kg-heroine-worth-rupees-5-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से मंगवाई थी 11 किलो हेरोइन, बेचने से पहले ही पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाकिस्तान से मंगवाई थी 11 किलो हेरोइन, बेचने से पहले ही पकड़ा गया
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Tue, 25 Jul 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
drugs
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान से बड़ी मात्रा में हेरोइन लाकर सप्लाई करने वाले एक तस्कर को एसटीएफ लुधियाना ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शेरपुर चौक से नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो हेरोइन बरामद की है।
पुलिस ने अमृतसर के गांव घरिंडा निवासी जसवंत कुमार उर्फ बिल्ला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एसटीएफ लुधियाना ब्रांच के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने कहा कि पुलिस ने 11 जुलाई को आरोपी गुरनाम सिंह उर्फ बब्बू को गिरफ्तार कर चार किलो हेरोइन बरामद की थी। उसके बाद उनके साथी एनआरआई को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच किलो हेरोइन बरामद की थी।
एसआई हरबंस सिंह ने कहा कि आरोपी जसवंत कुमार काफी नामी तस्कर है। उसके संपर्क सीधे ही पाकिस्तान में है। वह पाकिस्तान से नशीला पदार्थ मंगवा कर आगे सप्लाई करता था। आरोपी जसवंत सिंह ने कुछ समय पहले ही पाकिस्तान से 11 किलो हेरोइन मंगवाई थी। आरोपी ने गुरनाम और एनआरआई को नौ किलो हेरोइन बेच दी थी। उसके पास दो किलो हेरोइन बची थी। एसआई हरबंस सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक किलो हेरोइन बरामद कर ली, बाकी बची एक किलो हेरोइन का पता लगाया जा रहा है कि वह कहां है।
विज्ञापन
एसआई हरबंस सिंह ने कहा कि आरोपी जसवंत करीब 22 साल से नशा तस्करी का काम कर रहा है। पहली बार 1996 में वह पुलिस के हत्थे चढ़ा था। उस समय पुलिस ने उसके कब्जे से 44 किलो हेरोइन बरामद की थी। उसके खिलाफ अमृतसर के जंडियाला गुरु में मामला दर्ज हुआ था। उसके बाद पुलिस ने उसे दोबारा गिरफ्तार किया था तो उसके कब्जे से 85 किलो हेरोइन बरामद हुई थी। आरोपी को इन मामलों में 16 साल की सजा हुई थी। तीन साल पहले ही अपनी सजा पूरी करने के बाद वह जेल से बाहर आया है।
राजा कंदोला सहित अन्य के साथ थे संबंध
हरबंस सिंह के मुताबिक जसवंत तस्करी के कई रास्ते जानता था। उन्होंने कहा कि आरोपी के राजा कंदोला के साथ भी अच्छे संबंध थे। वह इकट्ठे मिलकर ही नशा तस्करी को अंजाम दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी राजा कंदोला पुलिस रिमांड पर चल रहा है। उसके बाद पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी।