फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Lecturer Shot dead by A Student in Sonipat Government College

हरियाणाः सोनीपत में छात्र ने कॉलेज में घुसकर लेक्चरर को मारी 3 गोलियां, मौत

Tue, 13 Mar 2018 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Tue, 13 Mar 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
A Lecturer Shot dead by A Student in Sonipat Government College
कॉलेज में लेक्चरर की हत्या
हरियाणा के सोनीपत में छात्र ने कॉलेज में घुसकर लेक्चचर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात अंजाम देने के बाद आरोपी स्टूडेंट फरार हो गया। वहीं, इस तरह सरेआम टीचर की हत्या से कॉलेज में दहशत फैल गई। इलाके के लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है। खरखौदा कस्बे के गांव पिपली स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में यह हत्याकांड किया गया। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 


 

कॉलेज में भगदड़ का फायदा उठाकर आरोपी फरार

A Lecturer Shot dead by A Student in Sonipat Government College
कॉलेज में लेक्चरर की हत्या
खरखौदा के एसएचओ वजीर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सोनीपत सेक्टर 23 निवासी राजेश मलिक के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह हर रोज की तरह वह कॉलेज आए और स्टाफ रूम में बैठै थे कि एक युवक आया और उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस गोलीबारी में उन्हें तीन गोलियां लगीं।

मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। गोलियां चलने की आवाज सुनकर कॉलेज में भगदड़ मच गई और इसका फायदा उठाकर आरोपी छात्र फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया, रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि उन्हें कितनी गोलियां लगीं। फिलहाल प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। मामला रंजिश का बताया जा रहा है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
बता दें कि सरेआम शिक्षक की हत्या का ऐसा ही एक मामला पहले भी हो चुका है। 20 जनवरी 2018 को हरियाणा के यमुनानगर में 12वीं के एक छात्र ने स्कूल प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शहर की थापर कॉलोनी में स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल परिसर के अंदर वारदात अंजाम दी गई थी। आरोपी ने कार्यालय में बैठी प्रिंसिपल रितु छाबड़ा (47) पर तीन गोलियां दागी थी, जिस वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed