{"_id":"5bc5ee9cbdec22693c102b23","slug":"a-girl-suicide-to-jumped-into-bhakra-canal-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाखड़ा नहर में कूदकर युवती ने की आत्महत्या, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाखड़ा नहर में कूदकर युवती ने की आत्महत्या, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला के सदर समाना के अधीन पड़ते गांव काहनगढ़ भूतना की रहने वाली 21 साल की युवती ने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी थी। उसका शव खन्नौरी हेड से बरामद हुआ है। पुलिस ने दो युवकों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी थाना सदर समाना के एएसआई सरबजीत सिंह ने बताया कि सुखविंदर सिंह निवासी गांव काहनगढ़ भूतना ने पुलिस के पास बयान दिया है कि उनकी रिश्तेदारी में किसी की शादी थी।
विज्ञापन
इस कारण सारा परिवार करहाली साहिब गया था। उसकी 21 साल की बहन अमनप्रीत कौर घर में अकेली थी। अमनप्रीत कौर पटियाला के सरकारी गर्ल्स कॉलेज में बीए भाग एक की छात्रा है। इसी दौरान अमनदीप सिंह निवासी नामधारी कालोनी समाना और उसका एक अज्ञात दोस्त दीवार फांदकर युवती के घर में घुस गए। उन्हें देखकर युवती ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
इस कारण राहगीर इकट्ठा हो गए। इसके चलते आरोपियों को मौके से फरार होना पड़ा। अमनप्रीत कौर इस घटना से काफी बेइज्जत महसूस कर रही थी। इसी बीच अमनप्रीत कौर का चाचा उसे वजीफे का फार्म भरने के लिए बस स्टैंड समाना छोड़ आया। बाद में अमनप्रीत कौर घर वापस नहीं लौटी। बाद में पता लगा कि उसने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी है। उसका शव खन्नौरी हेड से बरामद कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने युवती के भाई के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बरनाला के नौजवान की कनाडा में मौत
बरनाला के गांव रामगढ़ के रहने वाले राम सिंह की कनाडा के शहर ब्रैंपटन में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। ग्रामीण गुरमीत सिंह सिद्धू, हरबंस सिंह और सिकंदर सिंह ने बताया कि रामगढ़ का नौजवान राम सिंह (34) पुत्र हमीर सिंह करीब सात साल पहले राम सिंह अपने परिवार की आर्थिक हालत को सुधारने के लिए कनाडा के शहर ब्रैंपटन में गया था। वहां वह अपनी बुआ के पास रह रहा था। कल रात वह अपने काम से लौट रहा था कि मैंशन रोड पर एक हादसे के शिकार हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।