फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a father commits suicide due to police behaviour in panchkula

बेटे के साथ हुई घिनौती हरकत, पुलिस का शर्मनाक रवैया...देखकर पिता ने दे दी जान

Wed, 06 Jun 2018 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 06 Jun 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
a father commits suicide due to police behaviour in panchkula
आत्महत्या
पुलिस के रवैये ने एक महिला का सुहाग उजाड़ दिया, बेटे को अनाथ कर दिया। मृतक को ऐसा झटका लगा कि उसने जान देना मुनासिब समझा। घटना हरियाणा के पंचकूला की है।
विज्ञापन


अपने बेटे के साथ मारपीट और घिनौनी हरकत की कोशिश से जिल्लत झेल रहे एक पिता ने सोमवार सुबह जहर खा लिया, जिनकी पीजीआई में रात को मौत हो गई। पिता ने इस मामले की शिकायत गांव के लोगों के साथ-साथ पुलिस को भी दी थी।
विज्ञापन


मृतक के भाई का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की। दूसरी ओर आरोपियों के परिजन लगातार हम पर दबाव बना रहे थे। इससे परेशान होकर ही उनके भाई ने जहर खा लिया। अगर पुलिस कार्रवाई करती तो शायद उसका भाई जिंदा होता। अब वह इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बेटे के साथ हुई थी ये हरकत

a father commits suicide due to police behaviour in panchkula
पिटाई - फोटो : सांकेतिक चित्र
27 मई को पिंजौर के एक गांव में कब्रिस्तान के पास बच्चे खेल रहे थे। दो लड़कों ने एक बच्चे को अर्धनग्न कर गंदी हरकतें कीं। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर बच्चा घर पहुंचा। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

मृतक के भाई का कहना है कि आरोपी लड़के की मां सोमवार सुबह उनके घर पहुंची और शिकायत वापस लेने के लिए झगड़ने लगी। बेटे के साथ हुई हरकत दुखी और पुलिस के रवैये से परेशान पिता ने सुबह 11 बजे जहर खा लिया। घरवाले उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए लेकिन गंभीर हालत देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।

वहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई का आरोप है कि ऐसे में परेशान होकर ही उसके भाई ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed