फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A family four person dead in car accident in Bikaner

दादी-पोती और पौत्रवधू समेत चार की सड़क हादसे में मौत, पिता-पुत्र घायल, पूरे गांव में मचा कोहराम

Tue, 04 Jun 2019 12:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 04 Jun 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
A family four person dead in car accident in Bikaner
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के बीकानेर जिले के गांव जसरासर के पास सोमवार सुबह अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराने से फतेहाबाद के गांव धांगड़ के एक ही परिवार की तीन महिलाओं और एक युवती की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को बीकानेर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों में ब्लॉक समिति की पूर्व चेयरमैन, उसकी पोती, बहन व पौत्रवधू और घायलों में उसका पोता व पड़पोता शामिल हैं। हादसे की सूचना जैसे ही गांव धांगड़ में पहुंची तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजन बीकानेर पहुंच गए हैं। मंगलवार को चारों का शव धांगड़ लाया जाएगा।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद से 5 किलोमीटर दूर हिसार रोड पर स्थित गांव धांगड़ निवासी ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान भूप सिंह मांझू की पत्नी बुग्गी देवी (80) अपनी हिसार निवासी बहन कृष्णा देवी, पोती आरजू (20), पोते संजय, संजय की पत्नी रजनी व पौत्र युग के साथ कार से अमावस्या के उपलक्ष्य में राजस्थान के मुकाम धाम के लिए गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह परिवार सुबह साढ़े 5 बजे घर से निकला था। कार को संजय चला रहा था। बताया गया है कि जैसे ही वह बीकानेर के नोखा उपमंडल के गांव जसरासर के पास पहुंचे तो अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पलटते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बुग्गी देवी, कृष्णा और आरजू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि संजय, उसका बेटा युग व उसकी पत्नी रजनी घायल हो गए।

सूचना पाकर राजस्थान पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को बीकानेर में भर्ती करवाया। अस्पताल में उपचार के दौरान रजनी ने भी दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना जैसे ही गांव धांगड़ में पहुंची तो पूरे गांव में मातम पसर गया। लोग गमगीन परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधाते रहे। 

ज्ञात रहे कि मांझू परिवार पूर्व सीएम स्व. भजनलाल के नजदीकी परिवार से है। मृतक बुग्गी देवी फतेहाबाद ब्लाक समिति की प्रधान रह चुकी हैं।

आरजू की हाल ही में हुई थी मंगनी
मृतक बुग्गी देवी की पोती आरजू की हाल ही में हिसार के एक गांव के युवक के साथ मंगनी हुई थी। परिजन आरजू की शादी दिवाली के आसपास करना चाहते थे लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था और इस हादसे में आरजू ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed