फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Driver Killed In Firozpur Of Punjab

पंजाब : फिरोजपुर में साथी ने ट्राला चालक को नहर में दिया धक्का, सिर पर मारी ईंट, डूबने से मौत

Tue, 23 Feb 2021 06:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Feb 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
A Driver Killed In Firozpur Of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

पैसे के लेनदेन को लेकर सहायक चालक ने ट्राला चालक को नहर में धक्का देकर उसके सिर पर ईंट मार दी। इससे चालक की नहर में डूबकर मौत हो गई। यह घटना फिरोजपुर के गांव वाड़ा भाईका में घटी है। उधर, थाना घल्लखुर्द पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ट्राला चालक लखबीर सिंह व सहायक चालक सुखदीप सिंह निवासी गांव वाड़ा भाईका दोनों फरीदकोट के गांव डोड में किसी के पास ट्राला चलाने का काम करते हैं। सोमवार दोपहर बाद दो बजे सुखदीप चालक लखबीर के घर आया और कहने लगा कि हिसाब-किताब कर मालिक से पैसे लेने चलते हैं। 
विज्ञापन


दोनों बाइक पर सवार होकर घर से निकले। रास्ते में दोनों की पैसों को लेकर कहासुनी हो गई। सुखदीप ने गांव वाड़ा भाईका से गुजर रही राजस्थान नहर में लखबीर को धक्का देकर ऊपर से उसके सिर पर ईंट मार दी। सिर पर ईंट लगने से लखबीर बेहोश हो गया और नहर में डूबने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लखबीर के घर नहीं पहुंचने पर पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने सुखदीप को काबू कर पूछताछ की। सुखदीप ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने नहर से मृतक लखबीर की लाश बरामद कर ली है। सब इंस्पेक्टर जजपाल सिंह ने बताया कि दोनों के बीच पैसों का लेन-देन का झगड़ा था। इसी के चलते सुखदीप ने लखबीर की हत्या कर दी। मृतक लखबीर के बेटे संदीप सिंह के बयान पर सुखदीप के खिलाफ मामला कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed