दर्दनाकः दो ट्रकों में हुई भिडंत, एक का ड्राइवर जिंदा जला, दूसरा गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो ट्रकों की भिड़ंत में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया तो वहीं दूसरा चालक जिंदा जल गया। घटना पंजाब के फिरोजपुर के थाना कुलगढ़ी के अंतर्गत फिरोजपुर-जीरा रोड स्थित गांव लोहगढ़ की है। यहां, धान की बोरियों से लदे ट्रक और बजरी से भरे ट्रक के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में धान से भरे ट्रक में आग लग गई। और इसमें ट्रक में फंसा चालक जिंदा जल गया। जबकि दूसरे ट्रक के गंभीर जख्मी चालक को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
उधर, सूचना मिलते ही थाना कुलगढ़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस के मुताबिक चालक सुरजीत सिंह (35) पुत्र हदैत निवासी ममदोट, जिला फिरोजपुर धान से लदी बोरियों का ट्रक फिरोजपुर से जीरा लेकर जा रहा था। जबकि चालक बलकार सिंह पुत्र हंसा सिंह निवासी नसेरा बजरी से भरा ट्रक जीरा से फिरोजपुर लेकर आ रहा था।
गांव लोहगढ़ के पास दोनों ट्रकों में आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। धान से लदे ट्रक की तेल की टंकी फटने से उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। ट्रक के अगले हिस्से में चालक सुरजीत सिंह फंसकर जिंदा जल गया। ट्रक और धान की बोरियां जलकर राख हो गईं। इस हादसे में दूसरे ट्रक का चालक बलकार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
दोनों ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हुई है। ट्रक की टंकी फटने से ट्रक को आग लगी है। जिसमें चालक सुरजीत सिंह की जलने से मौत हो गई। दूसरे ट्रक के चालक बलकार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। - जसपाल सिंह भट्टी, थाना प्रभारी, कुलगढ़ी
सड़क हादसे में महिला की मौत, मामला दर्ज
थाना कुलगढ़ी के अंतर्गत गांव शेरखां बस स्टैंड के नजदीक सड़क पार कर रही महिला को एक बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार वहां से फरार हो गया। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने शनिवार को अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक महिला के पति जसवंत पुत्र इंद्र निवासी गुरु नानक भट्ठा ने बताया कि वह अपनी पत्नी आशा देवी और बेटे के साथ शेरखां घरेलू सामान खरीदने गए थे। सामान लेकर घर लौट रहे थे कि एक बाइक ने उसकी पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई।