फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A coalition between Lawrence Bishnoi and Sunil Rathi gang

EXCLUSIVE: लॉरेंस बिश्नोई और सुनील राठी गिरोह के बीच गठजोड़, खून-खराबे की आशंका

Thu, 19 Jul 2018 11:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Thu, 19 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
A coalition between Lawrence Bishnoi and Sunil Rathi gang
Lawrence Bishnoi
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई व बागपत के सुनील राठी गैंग के बीच गठजोड़ हो गया है। दोनों न सिर्फ एक-दूसरे की फेसबुक पर पोस्ट को शेयर कर रहे हैं बल्कि दोनों गिरोह के सदस्यों ने एक-दूसरे का साथ देने का भी वादा किया है। पुलिस पूछताछ में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के संपत नेहरा ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। दोनों गिरोह के एक होने के बाद दिल्ली, हरियाणा, यूपी में खून-खराबे की भी आशंका बढ़ गई है। 
विज्ञापन


दरअसल, हाल ही में पुलिस ने भरतपुर की जेल में बंद सलमान खान को धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शूटर संपत नेहरा को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। संपत नेहरा रोहतक के कारोर के आनंद पहलवान हत्याकांड में भी शामिल रहा था। संपत नेहरा को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। इसी दौरान उसने कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही हुआ गठजोड़
पुलिस सूत्रों के अनुसार संपत ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही बागपत के टिकरी गांव के सुनील राठी के गुर्गे दिल्ली के एक लाख के इनामी रहे नीरज बवाना व उसके गिरोह के सदस्यों से लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गठजोड़ हो गया है। दोनों ने दिल्ली, हरियाणा व यूपी में मिलकर काम करने की ठानी है। हालांकि, लॉरेंस बिश्नोई भरतपुर की जेल में सजा काट रहा है। मगर उसके गुर्गे अभी भी दिल्ली, यूपी व हरियाणा में सक्रिय हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विपक्षी गिरोहों का खात्मा करने की ठानी

A coalition between Lawrence Bishnoi and Sunil Rathi gang
सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला
दोनों गिरोह ने गठजोड़ करते हुए ठाना है कि मिलकर वारदात को अंजाम दिया जाएगा। यदि कोई विपक्षी गिरोह सामने आता है तो मिलकर खात्मा किया जाएगा। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लॉरेंस बिश्नोई, संपत नेहरा द्वारा फेसबुक पर जो भी पोस्ट अपडेट की जा रही है, उसको नीरज बवाना व गिरोह के अन्य सदस्य शेयर कर रहे हैं। एक पोस्ट में नीरज बवाना ने तो यहां तक कह दिया है कि उसे उम्र कैद की सजा होगी कैसे, कोई गवाही देने वाला ही सामने नहीं बचेगा।

एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हाल ही में उन्हें दोनों गिरोह के सदस्यों के एक होने की जानकारी मिली है। दोनों गिरोह के चार सदस्यों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लॉरेंस बिश्नोई, संपत नेहरा, हनी समेत कई अपराधियों को हाल ही में हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया है । अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिल्ली के नीरज बवाना व लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के गठजोड़ की सूचना मिली है। जानकारी कराई जा रही है। -बीएस संधू, डीजीपी हरियाणा

कहीं किसी खून-खराबे को तो नहीं किया गठजोड़
पुलिस सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि बागपत की जेल में सुनील राठी द्वारा मुन्ना बजरंगी की हत्या करने के बाद सुनील राठी की जान को भी खतरा पैदा हो गया है। माना जा रहा है कि सुनील राठी के दुश्मनों का खात्मा करने के लिए दोनों गिरोह ने हाथ मिलाया है, हालांकि अभी किसी स्थान पर कोई खून-खराबे की सूचना नहीं मिली है। पुलिस भी दोनों गिरोह के गठजोड़ के बाद सक्रियता बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed