फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a Chandigarh Resident Death in road accident at derabassi

ट्रक की चपेट में आई बाइक, चंडीगढ़ निवासी चालक की दर्दनाक मौत, ऐसे हुआ हादसा

Tue, 11 Sep 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Sep 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
a Chandigarh  Resident Death in road accident at derabassi
हादसे के बाद लगा लंबा जाम
चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर सोमवार देर शाम एक ट्रक ने गांव भांखरपुर के पास स्थित रिलायंस पंप के नजदीक एक मोटरसाइकिल चालक सुशील कुमार (51) को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि सुशील ने हेलमेट भी पहना था पर हादसा इतना भयानक था कि ट्रक चालक काफी दूर तक मोटरसाइकिल को चालक समेत घसीटता ले गया, जिस कारण चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क के बीच खड़े क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण हाईवे पर जाम लग गया। सुशील कुमार चंडीगढ़ सेक्टर 43 बी में रहता था। 
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब आठ बजे सुशील कुमार मोटरसाइकिल पर सवार होकर चंडीगढ़ से डेराबस्सी की तरफ आ रहा था। इस दौरान जब वह उक्त पंप के सामने पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। काफी दूर जाकर चालक ने ट्रक रोका और मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने बहुत मुश्किल से सुशील को ट्रक से अलग किया। हादसे के बाद चंडीगढ़ से डेराबस्सी आने वाली वाहनों का लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाने में जुटी थी।
विज्ञापन


मुबारिकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई भिंदर सिंह ने कहा कि शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवाकर ट्रक को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे वाली कार्रवाई  की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed