फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A bride absconded with jewelry and cash from jind

जींदः तीन माह की दुल्हन ने घरवालों को खिलाई नींद की गोलियां, चार लाख रुपये और गहने लेकर फरार

Mon, 27 Jan 2020 08:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जींद ( हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 27 Jan 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
A bride absconded with jewelry and cash from jind
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

राजपुरा भैंण गांव से तीन माह पहले 24 जनवरी को विवाहिता ने घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार होने के मामले में सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में राजपुरा भैण निवासी रामस्वरूप ने बताया कि उसके बेटे अमित की शादी तीन माह पहले वेस्ट बंगाल के अंबाडी टी गार्डन के गांव लिलामा निवासी रेशमा के साथ हुई थी। 

विज्ञापन


24 जनवरी को उसके घर पर रेशमा के चाचा का बेटा बागिश मुंडा आया था। रात को वह रुका था। रामस्वरूप ने बताया कि रात में रेशमा ने सभी के खाने में नींद की दवा मिलाकर सुला दिया। रेशमा और उसके भाई ने खाना नहीं खाया। जब सुबह पांच बजे बेटा उठा तो रेशमा नहीं मिली। उसके बाद उसने रेशमा को घर व आसपास तलाशा मगर पता नहीं लगा। 
विज्ञापन


जब उन्होंने घर में रखे सामान को चेक किया तो पेटी का ताला टूटा था। उसमें रखे चार लाख रुपये, एक जोड़ी चांदी की पायल और एक पाव में पहनने की चुगटी नहीं मिली। इसके अलावा उसके बेटे अमित का पर्स भी गायब मिला। पर्स में अमित का एटीएम कार्ड और नौकरी का कार्ड था। पुलिस ने रामस्वरूप की शिकायत पर रेशमा व उसके चचेरे भाई भागिश मुंडा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed