फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A bag full of five lakh rupees snatched from the couple in Jalandhar

पंजाब में अपराधी बेखौफ: जालंधर में पांच लाख रुपये से भरा बैग छीना, फिरोजपुर में शराब ठेके से 20 हजार की नकदी लूटी

Thu, 07 Apr 2022 09:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/फिरोजपुर/लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/फिरोजपुर/लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Apr 2022 09:13 PM IST
सार

जलालाबाद में अराइयां वाला रोड स्थित शराब ठेके पर बाइक सवार नकाबपोश शातिरों ने तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। वारदात में तीन कर्मी जख्मी हो गए और आरोपी 20 हजार रुपये की नगदी लूटकर भाग गए।

विज्ञापन
A bag full of five lakh rupees snatched from the couple in Jalandhar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में अपराधी बेखौफ हैं। जालंधर के दोआबा चौक के नजदीक बाइक सवार लुटेरों ने दिन-दहाड़े एक्टिवा पर जा रहे एक दंपती से पैसों से भरा बैग छीन लिया। दंपती अपने कारोबार के पांच लाख रुपये जमा करवाने बैंक जा रहा था। रास्ते में ही बाइक सवार लुटेरे वारदात को अंजाम दिया। दंपती ने लुटेरों का पीछा भी किया लेकिन वह धक्का देकर मौके से फरार हो गए। दंपती को चोट भी लगी है।

विज्ञापन


सुरेश भारद्वाज ने कहा कि वह रुपये जमा करवाने इमाम नासिर की तरफ जा रहे थे। जब वह दोआबा चौक के नजदीक पहुंचे तो दो बाइक सवार युवक उनका बैग छीनकर फरार हो गए। उन्होंने एक्टिवा से लुटेरों का पीछा भी किया मगर धक्का देकर भाग गए। इस घटना के बारे में थाना आठ के प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि दोआबा चौक के पास कोई लूट हुई है। मौके पर आकर उन्हें पता चला कि विकासपुरी के रहने वाले भारद्वाज दंपती से लूट हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन


फिरोजपुर: शराब ठेके से लूटी 20 हजार रुपये की नकदी
जलालाबाद में अराइयां वाला रोड स्थित शराब ठेके पर बाइक सवार नकाबपोश शातिरों ने तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। वारदात में तीन कर्मी जख्मी हो गए और आरोपी 20 हजार रुपये की नगदी लूटकर भाग गए। तीन जख्मी कर्मियों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को छह शातिरों के खिलाफ मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस एक आरोपी को काबू करने में सफल हो गई है। पुलिस के मुताबिक शहर के अराइयां वाला रोड पर एक शराब ठेके पर बुधवार रात करीब नौ बजे बाइक सवार छह नकाबपोश शातिरों ने अचानक शराब ठेके पर मुलाजिमों पर तेजधार हथियार से हमला बोल दिया। वारदात में कर्मी हंसा सिंह निवासी मोहकम अराई, शनक सिंह निवासी मोहकम अराई और राम सिंह निवासी मोहकम अराई गंभीर जख्मी हो गए। आरोपी गल्ले से 20 हजार रुपये की नगदी निकाल कर फरार हो गए। तीनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हंसा सिंह की चिंताजनक हालत देख फरीदकोट रेफर कर दिया। 

पड़ोसी राम सिंह ने बताया कि जब ठेके पर हमले संबंधी उन्हें पता चला तो उसने भी आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। आरोपियों ने उस पर बोतल से वारकर जख्मी कर दिया। थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप सिंह ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी सूजल निवासी गुरुहरसहाए को गिरफ्तार कर लिया है। 

लुधियाना में व्यापारी को अगवा करने की कोशिश
उधर, लुधियाना में अज्ञात लोगों ने एक व्यापारी को अगवा करने की कोशिश की। आरोपियों ने व्यापारी की गाड़ी पर हमला किया और शीशे तोड़ दिए। मगर समय रहते व्यापारी का ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग निकला। उसने तुरंत इसकी जानकारी थाना साहनेवाल पुलिस को दी। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अगर नगर निवासी सौरभ जैन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सौरभ जैन की शिकायत के मुताबिक गांव गोबिंदगढ़ में शारू स्पेशल अलाए प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फैक्टरी है। सौरभ के मुताबिक वह इंडेवर कार में रोजाना फैक्टरी आता जाता है। पांच अप्रैल की रात को वह अपने ड्राइवर के साथ कार में घर के लिए निकले थे। फैक्टरी से कुछ दूरी पर वह जीटी रोड पर पहुंचा तो 7 से 8 युवक आए और इंडेवर गाड़ी पर हमला कर दिया। उनके पास रॉड और हॉकी स्टिक थी। 

आरोपी लगातार हमला करते रहे और गाड़ी का पिछला शीशा तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी धमकी देने लगे कि उसे अगवा करना है, कैसे भी गाड़ी रोके। इसके अलावा आरोपी धमकी दे रहे थे कि अगवा कर उसकी हत्या करनी है। वह काफी घबरा गया। ड्राइवर ने गाड़ी धीरे नहीं की। उसने होशियारी के साथ गाड़ी को वहां से भगा ली। आरोपी काफी दूर तक उनके पीछे आए थे लेकिन ड्राइवर की मुस्तैदी से सौरभ की जान बच गई। थाना साहनेवाल के एसएचओ साहब सिंह ने बताया कि आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे चेक करने में जुटी है। उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिलेंगे और जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed