फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Accused of misdeed arrested in Ludhiana

Ludhiana: पहले नाबालिग लड़की से की दोस्ती फिर फैक्टरी में ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी दबोचा गया

Sun, 27 Aug 2023 04:15 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 27 Aug 2023 04:15 PM IST
सार

डरी सहमी नाबालिग ने इसकी जानकारी घरवालों और पुलिस को दी। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
A Accused of misdeed arrested in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में एक युवक ने पहले नाबालिग लड़की से दोस्ती की। इसके बाद उसे एक फैक्टरी में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने नाबालिग लड़की को इस बारे में किसी को कुछ भी न बताने की धमकी दी।

विज्ञापन


 मगर हिम्मत दिखा पीड़िता ने आरोपी के बारे में सारी जानकारी परिवार वालों को दी। इसके बाद शिकायत थाना जमालपुर पुलिस को दी गई। जांच में आरोप सही मिलने पर पुलिस ने सुनील कुमार के खिलाफ मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत के मुताबिक आरोपी इलाके में ही स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। आरोपी के साथ उसकी दोस्ती हो गई और उसने उसे दो दिन पहले बुलाया। जब वह आरोपी से मिलने गई तो आरोपी उसे धक्के से फैक्टरी के अंदर ले गया और वहां दुष्कर्म किया। किसी को कुछ न बताने की धमकी भी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डरी सहमी नाबालिग ने इसकी जानकारी घरवालों और पुलिस को दी। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed