8वीं की छात्रा हुई गर्भवती तो खुला बड़ा राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 8वीं की छात्रा जब गर्भवती हो गई, तब एक बड़ा राज खुला। छात्रा ने बताया कि उनके घर अकसर आने-जाने वाला व्यक्ति पिछले एक साल से उससे रेप कर रहा था।
छात्रा की मां को इसकी भनक तक न लगी। इसका पता उस वक्त चला जब नाबालिग गर्भवती हो गई। पीड़िता चंडीगढ़ में सेक्टर-46 स्थित सरकारी स्कूल में आठवीं की छात्रा थी। जिला अदालत ने मामले में आरोपी को दोषी ठहराते हुए दस साल की सजा सुनाई। साथ ही उस पर दो लाख रुपये जुर्माना भी लगाया। मामला पिछले वर्ष 3 अगस्त को सामने आया था।
नाबालिग बेटी के पेट में अचानक तेज दर्द
दायर केस के अनुसार, पीड़िता की मां ने सेक्टर-34 पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि सेक्टर 47सी निवासी रंजीत उनका परिचित था। उसका अकसर उनके घर में आना जाना था।
एक दिन उसकी नाबालिग बेटी के पेट में अचानक तेज दर्द हुआ। उसकी तबीयत कई दिन से खराब चल रही थी। उस दिन दर्द तेज होने पर वो बेटी को जीएमएसएच-16 लेकर गई। वहां डॉक्टरों ने उसे बताया कि उनकी बेटी गर्भवती है।
इसके बाद उनकी बेटी ने खुलासा किया कि रंजीत पिछले एक साल से उससे घर में ही दुष्कर्म कर रहा है। जब भी उसने विरोध किया तो उसने उसे डरा धमकाकर चुप करा दिया। इस पर पीड़िता की मां ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।