{"_id":"5941306a86641957678b4842","slug":"80-lakh-rupees-of-old-currency-recovered-from-two-cars","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला: दो कारों से 80 लाख की पुरानी करेंसी बरामद, जांच जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटियाला: दो कारों से 80 लाख की पुरानी करेंसी बरामद, जांच जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Thu, 15 Jun 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने विशेष नाकाबंदी के दौरान दो कारों से 80 लाख रुपये की पुरानी करेंसी बरामद की है। पुलिस ने बरामद करेंसी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दोनों कारों में सवार तीन लोगों को पुलिस ने फिलहाल जमानत पर छोड़ दिया है। मामले में पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया जाएगा।
एसएसपी डा. एस भूपति ने बताया कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के दौरान थाना कोतवाली के इंचार्ज इंस्पेक्टर राहुल कौशल की अगुवाई में एसआई जसप्रीत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ लक्कड़ मंडी के पास पेट्रोल पंप के नजदीक नाकाबंदी की थी। पुलिस की ओर से संदिग्ध गाड़ियों को चेक किया जा रहा था।
इसी बीच पुलिस ने शक के आधार पर मारुति सियाज और होंडा अमेज कारों को रोका। दोनों कारों की चेकिंग की गई। मारुति सियाज कार की तलाशी दौरान गगन कुमार निवासी नजदीक नकोता थाना सहारनपुर के पास से 500 और 1000 रुपये के पुरानी बंद हुई करेंसी के 54 लाख रुपये फिरोजी रंग के बैग में से बरामद हुए।
विज्ञापन
होंडा अमेज कार में से गुरदियाल सिंह निवासी हैबतपुर नजदीक डेराबस्सी मोहाली और मनोज कुमार निवासी शिमला अपार्टमेंट खरड़ के पास से पुरानी करेंसी के 500-500 के नोटों के साथ भरे बैग से 26 लाख रुपये मिले। दोनों बैगों से पुलिस को कुल 80 लाख रुपये की पुरानी बंद हुई करेंसी मिली है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
एसएसपी ने बताया कि अगर जांच के दौरान किन्हीं अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में जांच चल रही है।