{"_id":"b751ac2ba43102ad9f00bc52d6a7779d","slug":"8-years-old-girl-kidnapped-in-kharar-mohali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली में खेलने गई 8 वर्षीय बच्ची लापता, दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गली में खेलने गई 8 वर्षीय बच्ची लापता, दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़
Updated Wed, 25 Feb 2015 10:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़ के वार्ड नंबर-20 स्थित लंबी गली निवासी एक 8 साल की बच्ची सोमवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सिटी थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंची सुषमा सिंगला ने बताया कि वह लंबी गली में रहते हैं। लड़की के पिता योगेश सिंगला किराने के दुकान चलाते हैं।
उन्होंने बताया कि नितिका (8) स्थानीय टेगोर निकेतन स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ती है। मां के अनुसार नितिका सोमवार शाम 6:30 बजे के करीब गली में खेलने के लिए निकली। इसी दौरान चुनाव प्रचार भी चल रहा था।
विज्ञापन
रात 8 बजे के करीब जब नितिका कहीं दिखाई नहीं दी तो उन्होंने ढूंढना शुरू किया। लेकिन उसका अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है। इसी दौरान पीड़ित परिवार ने सिटी पुलिस को भी सूचित कर दिया।
विज्ञापन
सिटी थाना प्रभारी विजय कुमार के अनुसार सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस पार्टियां बच्ची की तलाश में जुट गई हैं। खरड़ व आसपास के सभी क्षेत्रों में बच्ची का कुछ पता नहीं चल पाया है।
पहले भी बलौंगी में लापता हुआ था ढाई साल का मनीष
27 जनवरी को बलौंगी की आजाद कॉलोनी से मनीष भी इसी तरह लापता हुआ था। जिसका अभी तक पुलिस पता नहीं लगा सकी है।
अब एक और बच्ची गायब होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोगों में चर्चा है कि यह कही बच्चा चुराने वाले किसी गिरोह का काम तो नहीं जो क्षेत्र में सक्रिय होने लगा है।