{"_id":"5ce42289bdec22075e076eb7","slug":"8-kg-heroin-recovered-from-samjhauta-goods-train-at-wagah-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के वाघा रेलवे स्टेशन पर समझौता एक्सप्रेस से आठ किलो हेरोइन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पाकिस्तान के वाघा रेलवे स्टेशन पर समझौता एक्सप्रेस से आठ किलो हेरोइन बरामद
Tue, 21 May 2019 09:47 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 21 May 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
समझौता एक्सप्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के वाघा रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे पुलिस ने समझौता एक्सप्रेस (मालगाड़ी) के एक डिब्बे के नीचे लगे सिलेंडर में छिपाई आठ किलो हेरोइन के 11 पैकेट बरामद किए हैं। यह समझौता एक्सप्रेस पाकिस्तान वाघा स्टेशन से अटारी रेलवे स्टेशन पहुंचनी थी। अटारी स्टेशन रवाना करने से पहले वाघा स्टेशन पर इस गाड़ी के डिब्बों की जांच की गई तो हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हेरोइन की यह खेप बोगी नंबर 60113 में बरामद की गई। हेरोइन के पैकेट बोगी के नीचे लगे एक सिलेंडर में छिपाकर रखे हुए थे। पाकिस्तान पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है कि वाघा स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी की बोगी में हेरोइन के पैकेट कब रखे गए थे। पाकिस्तान की जांच एजेंसी रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कमरों की फुटेज भी खंगाल रही हैं।
विज्ञापन
यह पहला अवसर है कि वाघा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी की जांच के दौरान वहां की पुलिस ने हेरोइन बरामद की हो। पिछले कई साल में समय-समय पर इसी गाड़ी से हेरोइन की खेप भारत भेजी जाती रही है जिसे कस्टम विभाग ने बरामद कर पाकिस्तानी तस्करों का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन