फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   62 year old farmer brutally murdered in Moga

Moga Crime News: फसल देखने गया था किसान, खेत में धारदार हथियार से कर दी गई हत्या

Mon, 18 Dec 2023 04:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 Dec 2023 04:04 PM IST
सार

मृतक के भाई अमनजीत सिंह ने बताया कि उसका भाई रंजीत सिंह रविवार की शाम को अपने खेत फसल देखने गया था। वापस घर नहीं पहुंचने पर उनके बेटा खेत में पिता को ढूढ़ने आया। यहां उसने पिता की लाश देखी।

विज्ञापन
62 year old farmer brutally murdered in Moga
घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मोगा जिले के गांव भिंडर कलां में एक किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक किसान की पहचान रंजीत सिंह के रूप में हुई है। वह रविवार की शाम को फसल देखने खेत गया था। इसी दौरान किसी ने तेजधार हथियार से हमला करके रंजीत सिंह की हत्या कर दिया। सूचना मिलने पर धर्मकोट के थाना प्रभारी नवदीप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सिविल अस्पताल भेजा। सोमवार सुबह धर्मकोट के डीएसपी रविंदर सिंह और एसएचओ नवदीप सिंह डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे।

विज्ञापन


मृतक के भाई अमनजीत सिंह ने बताया कि उसका भाई रंजीत सिंह रविवार की शाम को अपने खेत फसल देखने गया था। वापस घर नहीं पहुंचने पर उनके बेटा खेत में पिता को ढूढ़ने आया। यहां उसने पिता की लाश देखी।
विज्ञापन


धर्मकोट के डीएसपी रविंदर सिंह ने बताया की भिंडर कलां के रहने वाला 62 वर्षीय रंजीत सिंह रविवार की शाम को फसल देखने गए। खेत में किसी ने तेजधार हथियार से हमला उनकी हत्या कर दी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम को भेजा। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed