{"_id":"5b3ce1804f1c1b0d278b4716","slug":"60-year-old-elderly-brutally-beaten-for-allegations-of-religious-symbols","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक चिन्हों की बेअदबी के आरोप में 60 वर्षीय बुजुर्ग को बेहरहमी से पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धार्मिक चिन्हों की बेअदबी के आरोप में 60 वर्षीय बुजुर्ग को बेहरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब)
Updated Thu, 05 Jul 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर लोधी स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के बाहर सत्कार कमेटी के सदस्यों की ओर से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें बुजुर्ग को धार्मिक चिन्हों व सामान की बेअदबी किए जाने के आरोप में सत्कार कमेटी के सदस्यों की ओर से जमीन पर लिटाकर अमानवीय ढंग से पीटा जा रहा है। यह वीडियो बुधवार की सुबह का बताया जा रहा है। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
वायरल वीडियो में जिस बुजुर्ग को पीटा जा रहा है, उसकी पहचान प्रदीप कुमार के रूप में हुई हैं। जानकारी के अनुसार वह गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के बाहर धार्मिक चिन्हों व पुस्तकों की दुकान के पास बैठा हुआ था और उसके पास बीड़ी का बंडल मिला था। सत्कार कमेटी के सदस्यों का आरोप है कि यह व्यक्ति बीड़ी वाले हाथों से धार्मिक चिन्हों व पुस्तकों को छूकर उनकी बेअदबी कर रहा था।
इस पर सत्कार कमेटी के सदस्यों ने उसे धार्मिक चिन्हों व पावन पुस्तकों के पास बैठने के कारण हमला कर दिया। इस वीडियो में सत्कार कमेटी के सदस्य उसे पीटने हुए का रहे है कि उसे पवित्र पुस्तकों के पास तंबाकू लेकर नहीं आना चाहिए। वीडियो में सत्कार कमेटी के सदस्य उसे जमीन पर लिटाकर उसकी गर्दन पर पैर रखकर डंडों से पीट रहे हैं।

चार के खिलाफ केस दर्ज
बुजुर्ग की पिटाई करते आरोपी
पीड़ित बुजुर्ग को गुरुद्वारा प्रबंधन ने बाद में सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने दुकानदार हीरा लाल की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित प्रदीप कुमार पिछले लगभग दस साल से हीरा लाल के पास आ रहा है, जोकि उसका थोड़ा बहुत काम कर देता था। जिसके बदले दुकानदार उसे चाय के साथ कुछ खाने वगैरह को दे देता था। एसएचओ ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी की कोई गिरफ्तार नहीं हुई है।
गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के मैनेजर जरनैल सिंह इस अमानवीय घटना की निंदा करते हुए कहा कि वह इस मामले को एसजीपीसी के समक्ष उठाएंगे। वहीं, सुल्तानपुर लोधी के विधायक नवतेज सिंह चीमा ने कहा कि कानून हाथ में लेने का किसी को कोई अधिकार नहीं है। अगर बुजुर्ग गलत था तो उसके खिलाफ सत्कार कमेटी के सदस्यों को पुलिस के पास शिकायत करके उसे सजा दिलानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून भी अपने हाथ में नहीं देने दिया जाएगा। विधायक चीमा ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। एसएसपी संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
काबिले गौर हो कि मार्च 2015 में सत्कार कमेटी ने जिला कपूरथला के गांव पम्मन में तीन ग्रंथी सिंहों को उस समय बेस बेट से पीटा था, जब वह श्री अखंड पाठ करने के बाद शाहकोट से आ रहे थे और उसके बाद आरोपी लोगों ने घटना का वीडियो सोशल साइट्स पर अपलोड किया था। उस समय कपूरथला के थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस ने सत्कार कमेटी के 15 सदस्यों को नामजद किया था। जिसमें लोहियां निवासी सुखजीत सिंह, तिरलोचन सिंह, गुरभेज सिंह, कर्मजीत सिंह और 11 अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया गया था।