फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   6 years old raped and killed at hisar, postmartum report

हिसार 'निर्भया': इतनी बेरहमी नहीं देखी, बचने को खूब छटपटाई बच्ची, पोस्टमार्टम में खुलासा

Mon, 11 Dec 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Mon, 11 Dec 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
6 years old raped and killed at hisar, postmartum report
हिसार में बच्ची के साथ रेप
हिसार की 'निर्भया' का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी हैवानियत को देखकर हैरान है। चेहरे और शरीर पर खरोंच के निशान से साफ है कि वह खूब छटपटाई होगी। हरियाणा में हिसार के उकलाना में दिल्ली के निर्भया जैसी मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। छह साल की मासूम बच्ची के साथ ऐसी दरिंदगी हुई है कि रूह कांप जाए।
विज्ञापन


दरिंदों ने रात में मां के साथ सो रही बच्ची का अपहरण करके उसके साथ रेप किया फिर प्राइवेट पार्ट में लकड़ी घुसाकर मार डाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि दरिंदे ने मासूम के गुप्तांग में 24 सेंटीमीटर लंबी लकड़ी घुसा दी। करीब 16 सेमी लकड़ी गुप्तांग के अंदर थी।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम बोर्ड में शामिल डॉ. रितू गुप्ता का कहना है कि गुप्तांग में लकड़ी घुसाने से ही मासूम की मौत हुई है। लकड़ी यूटरस (गर्भाश्य) के अंदर से बड़ी आंत में जा घुसी। आंत पर चोट के निशान मिले हैं। शनिवार सुबह बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या की जानकारी मिलते ही सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसपी मनीषा चौधरी मौके पर पहुंचीं। वहीं, विरोध में बाजार बंद कर दिया गया। सीन ऑफ क्राइम टीम और डॉग स्क्वायड टीम ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है।

पुलिस ने मां के बयान पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण, रेप, मर्डर और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। देर रात तक राजनीति दलों ने बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं होने दिया था। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और एक को नौकरी लगाए जाने की मांग की है।

पोस्टमार्टम में लगे दो घंटे

6 years old raped and killed at hisar, postmartum report
हिसार में बच्ची के साथ रेप
दो सदस्यीय डॉक्टरों के बोर्ड ने मासूम के शव का पोस्टमार्टम किया, जिसमें करीब दो घंटे लगे। पोस्टमार्टम करीब 2:0 बजे शुरू हुआ और करीब 4:50 बजे तक चला। रेप की पुष्टि के लिए डॉक्टरों ने स्वैब लेकर जांच के लिए मधुबन लैब भेजा है। पोस्टमार्टम में किसी तरह से जांच प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है।

चेहरे, कंधों और कमर में खरोंच के निशान
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मासूम के शरीर पर खरोंच के निशान हैं। उसके कंधे, कमर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। नाक पर चोट लगने के कारण खून निकला है। गले पर भी खरोंच के निशान मिले हैं।

गायनीकोलॉजिस्ट और ईएनटी डॉक्टर ने किया पोस्टमार्टम
नागरिक अस्पताल में मासूम के शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। बोर्ड में एक गायनोकोलॉजिस्ट और दूसरी ईएनटी डॉक्टर शामिल थीं। डॉक्टर रितु गुप्ता और डॉक्टर मीना मलिक ने पोस्टमार्टम किया है।

दरिंदे से बचने के लिए खूब छटपटाई बच्ची

6 years old raped and killed at hisar, postmartum report
हिसार में बच्ची के साथ रेप
उकलाना में टेलीफोन एक्सचेंज के नजदीक झोपड़ी में रहने वाले परिवार की मासूम छह साल की बच्ची के साथ रेप करने वाला कोई साइको ही होगा। वहशी दरिंदे को मासूम पर जरा सी भी दया नहीं आई। वहशी दरिंदे को कानून का कोई डर नहीं था। डॉक्टरों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मानें तो उसके चेहरे, कंधों और पीठ पर खरोंच के निशान से साफ जाहिर है कि बच्ची ने खुद का छुड़वाने के लिए संघर्ष किया होगा। चीखने-चिल्लाने की कोशिश भी की होगी, लेकिन सुनसान जगह पर उसकी कोई पुकार नहीं सुन पाया।

आरोपी जगह और परिवार से वाकिफ
पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस का भी मानना है कि वारदात करने वाला कोई सामान्य नहीं है। वह मानसिक विकृति का व्यक्ति ही होगा। उसने जरूर नशा कर ऐसी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी जगह और परिवार से वाकिफ है। उसे पता था कि इस झोपड़ी में महिला और उसके बच्चे सो रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी आस-पड़ोस के एरिया का ही है।

पुलिस की तुकबंदी, 12 राउंडअप कर पूछताछ
मामले में पुलिस तुकबंदी के आधार पर काम कर रही है। पुलिस के हाथ अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं लगे हैं, जिससे आरोपी तक पहुंचा जा सके। पुलिस का मनाना है कि आरोपी झोपड़ी वालों में से ही है। पुलिस ने शनिवार देर रात करीब 12 युवकों को उठाया। उनके मोबाइल की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed