{"_id":"590226854f1c1b393cc0bef1","slug":"6-year-old-child-died-jalandhar-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली में खेलते समय बच्चे को सांड ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गली में खेलते समय बच्चे को सांड ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Fri, 28 Apr 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकसूदां के पास पड़ते न्यू शीतल नगर में वीरवार शाम को एक सांड ने छह साल के बच्चे पर हमला कर दिया। इससे पहले बच्चे को अस्पताल ले जाया जाता, उसकी मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब बच्चा गली में अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था।
मृतक बच्चे की पहचान शिवम पुत्र दिनेश के तौर पर हुई है। दिनेश ने बताया कि वे आटो चलाते हैं। उनका बेटा सरकारी स्कूल में पढ़ता है। वीरवार को स्कूल से छुट्टी के बाद उनका बेटा शिवम गली में खेल रहा था। तभी सांड ने उस पर हमला कर दिया। शोर मचने पर आसपास के लोगों ने सांड को पत्थर मारकर भगाया, लेकिन तब तक शिवम की मौत हो चुकी थी। शिवम चार बहनों का इकलौता भाई था। इस घटना से इलाके में खासी दहशत फैल गई है।
इस मामले में नगर निगम की लापरवाही सामने आई है। इलाके के लोगों के मुताबिक लावारिस सांड अक्सर इलाके में चलने वाली दूध की अवैध डेयरी के आसपास मंडराते रहते हैं। नियमानुसार डेयरी को जमशेर इलाके में शिफ्ट करने के आदेश कई साल पहले से दिए जा चुके हैं।