फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   6 year little girl dead body found in well

दो दिन से लापता थी 6 साल की मासूम, कुएं में शव मिला

Sun, 01 Nov 2015 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 01 Nov 2015 02:30 PM IST
विज्ञापन
6 year little girl dead body found in well

6 साल की मासूम बच्ची दो दिन से लापता थी। उसका शव घर से 500 मीटर दूर एक कुंए में पड़ा मिला। घटना पंचकूला की है।

विज्ञापन


टांडा गांव के कुएं में बच्ची के शव को गांव के एक व्यक्ति ने देखा। उसने इसकी सूचना गांव के लोगों की दी। बच्ची के घर से कुएं की दूर करीब पांच सौ मीटर है।

कुएं में बच्ची का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। बच्ची के परिजन समेत सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने बच्ची के शव को बाहर निकाला। बच्ची के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है।
विज्ञापन


बावजूद पुलिस इसे हत्या या हादसा की दृष्टि से जांच कर रही है। बच्ची के शव का रविवार को पोस्टमार्टम होगा। पुलिस का कहना है कि इसके बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर चंडी मंदिर थाना पुलिस ने शुक्रवार को ही बच्चे के अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। गांव टांडा निवासी छह वर्षीय ऋतु शुक्रवार को अपने घर के पास खेल रही थी। बच्ची जब काफी देर बाद भी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की।


बच्ची का पता न लगने पर उन्होंने चंडी मंदिर थाने में किडनैपिंग की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गांव में कुएं के आसपास सुरक्षा के लिहाज से माकूल इंतजाम नहीं है। बच्ची ऋतु के पिता गांव में काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed