{"_id":"62efde0ccdda7615994a720d","slug":"52-year-old-man-commits-suicide-in-patiala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"52 साल के व्यक्ति का खौफनाक कदम: आरा मशीन चलाया... अपनी गर्दन रखी और खुदकुशी कर ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
52 साल के व्यक्ति का खौफनाक कदम: आरा मशीन चलाया... अपनी गर्दन रखी और खुदकुशी कर ली
Sun, 07 Aug 2022 09:22 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 07 Aug 2022 09:22 PM IST
सार
पंजाब के पटियाला में एक व्यक्ति ने खौफनाक कदम उठाया। उसने आरा मशीन से गर्दन काट कर आत्महत्या कर ली। उसके इस खौफनाक कदम से हर कोई हैरान है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसिक परेशान एक व्यक्ति ने लकड़ी काटने वाले आरे की मशीन से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 52 साल के राजकुमार के रूप में हुई। वह धर्मपुरा बाजार का रहने वाला था। मामला पंजाब के पटियाला जिले का है।
विज्ञापन
संबंधित थाना अर्बन एस्टेट से हवालदार हरबाज सिंह ने बताया कि मृतक राजकुमार अविवाहित था और अपने पिता के साथ धर्मपुरा बाजार में लकड़ी का काम करता था। इसी साल फरवरी में उसके पिता की मौत हो गई। इसके बाद राजकुमार काफी परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन
शनिवार रात वह हीरा बाग में अपने भाई दलीप सिंह के आरे पर आया और आरा खोलने के बाद लकड़ी काटने वाली मशीन चलाकर इस पर अपनी गर्दन रखकर आत्महत्या कर ली। आवाज सुनकर लोग पहुंचे लेकिन तब तक राजकुमार की मौत हो चुकी थी। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले में मृतक के भाई के बयान पर धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन