{"_id":"638f447a84116c309c38aaf2","slug":"50-year-old-youth-suicide-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक कदम: कोरोना काल में ठप हो गई थी दुकान, परेशान व्यक्ति ने खुद का गला रेता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खौफनाक कदम: कोरोना काल में ठप हो गई थी दुकान, परेशान व्यक्ति ने खुद का गला रेता
Tue, 06 Dec 2022 07:04 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 06 Dec 2022 07:04 PM IST
सार
इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर ने बताया कि अब तक की जांच और परिवार वालों के बयान में यह बात सामने आई है कि उसने आत्महत्या की है। बाकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल में दुकान ठप हो गई तो परेशान गांव बल्लोवाल के मनोज कुमार (50) ने सोमवार की देर रात को अपने घर पर तेजधार हथियार से खुद का गला रेत लिया। मगर सवाल उठ रहा है कि कैसे कोई व्यक्ति खुद का गला काट सकता है? घटना का पता मंगलवार सुबह उस समय लगा जब उसकी पत्नी नींद से जागी और रसोईघर में काम करने पहुंची। खून से लथपथ पति का शव देख उसके होश उड़ गए। उसके चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन
सूचना के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थाना हैबोवाल की एसएचओ इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर ने बताया कि मनोज कुमार की पहले इलाके में फोटो स्टेट की दुकान थी और कई अन्य काम उसी दुकान में करता था। काम अच्छा चल रहा था।
विज्ञापन
कोरोना काल में दुकान काफी समय तक बंद रही और घर का खर्च चलाने के भी पैसे नहीं थे। इसके बाद मनोज ने मेहनत मजदूरी करनी शुरू कर दी। मगर घर का खर्च पूरा नहीं हो पा रहा था। मनोज काम धंधे की वजह से पिछले काफी समय से परेशान था। वह किसी से खुलकर बात भी नहीं कर पाता था।
विज्ञापन
सोमवार की रात को जब पूरा परिवार सो गया तो मनोज रसोई घर में गया और चाकू से खुद का गला रेत लिया। सुबह जब पत्नी उठकर काम करने अंदर गई तो शव देख होश उड़ गए। इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर ने बताया कि अब तक की जांच और परिवार वालों के बयान में यह बात सामने आई है कि उसने आत्महत्या की है। बाकी जांच की जा रही है।