{"_id":"6481f1abaa62cf0d1d0ebd25","slug":"50-year-old-man-dies-after-being-shot-in-batala-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Batala News: आंगन में सोया था व्यक्ति, गेट को चीरकर आई गोली... सीने में जा लगी, मौके पर ही मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Batala News: आंगन में सोया था व्यक्ति, गेट को चीरकर आई गोली... सीने में जा लगी, मौके पर ही मौत
Thu, 08 Jun 2023 09:17 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 08 Jun 2023 09:17 PM IST
सार
हरभजन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार सुबह हरभजन सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इस संबंध में थाना घुमान के एसएचओ परमिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बटाला के गांव चौणें में कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक घर के गेट पर अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें घर के आंगन में सो रहे व्यक्ति की छाती में गोली लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना बुधवार की रात करीब 12 बजे की है। मृतक की पहचान हरभजन सिंह (50) के रूप में हुई है। फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में चार मोटरसाइकिलों पर आठ हमलावर सवार दिखे। फायरिंग के बाद सभी वहां से भाग निकले। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घुमान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। गुरुवार सुबह हरभजन सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, फायरिंग की वजह का पता नहीं चला है। घरवालों का कहना है कि उनका किसी के साथ कोई लड़ाई-झगड़ा या रंजिश नहीं है।
विज्ञापन
मृतक हरभजन के भाई रतन सिंह और पत्नी भजन कौर ने बताया कि बुधवार की देर रात को हरभजन सिंह घर के आंगन में सोया था। इसी दौरान अचानक बाहर गेट पर गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर हरभजन जाग गया और जैसे ही वह खड़ा हुआ तो गेट को चीरती हुई एक गोली सीधे हरभजन सिंह की छाती में जा लगी।
हरभजन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार सुबह हरभजन सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इस संबंध में थाना घुमान के एसएचओ परमिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।