फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   50 lakhs rupees looted from factory owner's driver in Sonipat of Haryana

सोनीपत: तंबाकू व्यापारी के चालक ने 50 लाख हड़पने को रचा लूट का ड्रामा, काबू

Thu, 03 Sep 2020 05:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंडली (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंडली (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 03 Sep 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
50 lakhs rupees looted from factory owner's driver in Sonipat of Haryana
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र में दिल्ली की तंबाकू फैक्ट्री मालिक के चालक ने 50 लाख रुपये की नकदी हड़पने के लिए लूट का झूठा ड्रामा रच दिया। उसने बाइक सवार बदमाशों पर लूटपाट करने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पूछताछ में मामला संदिग्ध मिला। जिस पर पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने लूट का ड्रामा रचने की बात कही। 

विज्ञापन


पुलिस ने उसके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। यूपी के लोनी के खानपुर का रहने वाला अंकित तंबाकू फैक्ट्री मालिक विरेंद्र बंसल की शाहदरा स्थित तंबाकू कंपनी में चालक है। वह बुधवार तीसरे पहर दिल्ली से करीब 50 लाख रुपये लेकर सोनीपत आ रहा था। उसके साथ कुंडली स्थित कंपनी का मैनेजर जोगेंद्र भी था। 
विज्ञापन


उसने जोगेंद्र को कुंडली स्थित कंपनी में उतार दिया और वहां से सोनीपत चला गया। चालक जीटी रोड की बजाय सबौली होते हुए बारोटा छतेहरा रोड से सोनीपत जा रहा था। रास्ते में चालक ने मालिक को फोन किया कि बाइक सवार दो युवक उस पर हमला कर पैकेट छीन ले गए हैं। यह सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। लूट का पता चलते ही डीएसपी मुख्यालय वीरेंद्र कुमार, एसएचओ कुंडली रवि कुमार, सीआईए प्रभारी रवींद्र कुमार व अन्य टीम जांच में जुट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने जब अंकित से वारदात के बारे में पूछताछ की तो उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछा तो मामले का पटाक्षेप हो गया। चालक अंकित ने नगदी 50 लाख रुपये हड़पने को ड्रामा रचा था। पुलिस ने इसके बाद चालक को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादसं की धारा 408 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

चालक ने कहा था उसे नहीं पता बंडल में थी नकदी
चालक ने पुलिस को बताया था कि उसे पता नहीं था कि बंडल में नकदी है। जिसके बाद पुलिस को शक गहरा गया था। उसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ कर पूरे मामले से पर्दा उठाया। 

किसी पार्टी का था पैसा, सोनीपत देना था
कंपनी मालिक वीरेंद्र बंसल ने बताया कि उनकी किसी पार्टी का यह पैसा था, जिसे चालक को लाकर सोनीपत संबंधित व्यक्ति को देने के लिए कहा गया था। लेकिन बीच में ही उसने लूट की वारदात के बारे में बताया तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मामला पुलिस की तत्परता से पकड़ में आ गया।

चालक ने ही नकदी ठिकाने लगाने को नाटक रचा था। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में गहराई से जांच कर रही है कि साजिश में कोई अन्य तो शामिल नहीं था। -जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed