फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5 yr old girl killed in a road accident, Firozpur accident

मां के हाथ से छूटकर ट्रक के नीचे आई 5 साल की बच्ची, धड़ से अलग हुई गर्दन

Sat, 10 Feb 2018 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Sat, 10 Feb 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
5 yr old girl killed in a road accident, Firozpur accident
ट्रक तले आई पांच वर्षीय छात्रा
फिरोजपुर के भीड़भाड़ वाले जीरा गेट के पास शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में ट्रक के नीचे आने से नर्सरी कक्षा की पांच वर्षीय छात्रा की गर्दन धड़ से अलग हो गई। हादसे की शिकार मां का हाथ टूट गया, जिसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। लोगों ने ट्रक को घेरकर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


 मृतका याशिका उर्फ परी के पिता अरुण वासी शेखावाली बस्ती फिरोजपुर शहर ने बताया कि वह पेट्रोल पंप से मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाकर निकल रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक पीबी 22 डी 9997 ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल पर बैठी उसकी पत्नी सोफिया, बेटी याशिका व वह खुद सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन


गिरते समय ट्रक का अगला टायर बेटी कि गर्दन पर चढ़ गया, जिससे बेटी की गर्दन धड़ से अलग हो गई। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में पत्नी सोफिया का एक हाथ टूट गया है। बेटी का शव देख सोफिया बेहोश हो गई, जिसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिला ट्रैफिक प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित एरिया में ट्रक घुसा था, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि ट्रक व चालक गुरदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित पक्ष के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस घटना के बाद ट्रैफिक पुलिस ने शहर में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर दी है। साथ ही शहर में प्रवेश होने वाले वाहनों के चालान काटने शुरू कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed