{"_id":"5e5130e98ebc3ef3863ca12a","slug":"40-year-old-man-s-dead-body-found-from-a-well-in-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर: चार दिन से लापता था व्यक्ति, आटा-चक्की मालिक के घर में मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजपुर: चार दिन से लापता था व्यक्ति, आटा-चक्की मालिक के घर में मिली लाश
Sat, 22 Feb 2020 07:45 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मल्लांवाला (फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मल्लांवाला (फिरोजपुर)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 22 Feb 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव फत्तेवाला में चार दिन से लापता 40 वर्षीय व्यक्ति की लाश आटा चक्की के मालिक के घर के प्रांगण में बनी खुई (पानी वाली मोटर के लिए बनाया गया कुआं) से बरामद हुई है। उक्त व्यक्ति आटा चक्की पर काम करता था।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि हत्या कर लाश खुई में फेंकी है। उधर, थाना मल्लांवाला प्रभारी जतिंदर सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पारिवारिक सदस्य पवनदीप कौर निवासी जीरा ने बताता कि बलविंदर सिंह (40) निवासी फत्तेवाला चार दिन पहले घर से आटा चक्की पर काम करने गया था। उसके बाद घर नहीं लौटा। चार दिन बीतने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई, क्योंकि कई बार बलविंदर चक्की पर ही सो जाता था। पवनदीप कौर ने बताया कि शनिवार को गांव के सभी लोग बलविंदर की तलाश के लिए आटा चक्की के मालिक हरपाल सिंह पाला के पास आए।
विज्ञापन
पाला से बलविंदर के बारे में पूछताछ की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पाला ने जवाब दिया कि बलविंदर उसके पास आया ही नहीं है तो पाला से पूछा कि जब बलविंदर तुम्हारे पास नहीं आया तो तुमने परिजनों से संपर्क क्यों नहीं किया।
बलविंदर की तलाश में आए ग्रामीणों ने पाला के घर के प्रांगण में बनी खुई में चेक करने की बात कही। जैसे ही खुई में देखा तो बलविंदर की लाश पड़ी थी। पवनदीप कौर का आरोप है कि बलविंदर की हत्या कर लाश खुई में फेंकी गई है, इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए, ये कत्ल का मामला है।
उधर, कुछेक ग्रामीणों का कहना है कि बलविंदर अपने भाई मेजर के साथ रहता है। इनके घर एक व्यक्ति का आना जाना है। बलविंदर उसे घर आने से मना करता था, क्योंकि परिवार में महिलाएं भी हैं। इस बात को लेकर बलविंदर का उक्त व्यक्ति के साथ झगड़ा भी हुआ था। झगड़े के बाद दोनों की आपस में बनती नहीं थी।
पुलिस इस पहलू पर भी तहकीकात कर रही है कि कहीं उक्त व्यक्ति ने हत्या कर लाश पाला की खुई में फेंक न दी हो। क्योंकि पाला हत्या कर लाश अपने घर में बनी खुई में नहीं फेंक सकता है। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।