कोलकाता नन रेपकांड के 5 संदिग्ध हिरासत में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के राणघाट में स्कूल में नन गैंगरेप केस में लुधियाना पुलिस ने पांच संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं, गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही पश्चिम बंगाल से पुलिस टीम देर शाम लुधियाना पहुंच गई। सभी संदिग्ध बांग्लादेशी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने इस हाई प्रोफाइल कांड के संदिग्धों को काबू करने के लिए सीक्रेट मिशन शुरू किया था। पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा भेजी गई इनपुट के आधार पर पुलिस ने चारों संदिग्धों को चार संदिग्धों को मोती नगर इलाके से दबोच लिया।
इनसे की गई पूछताछ के आधार पर बुधवार शाम को पांचवें संदिग्ध को बस्ती जोधेवाल से काबू कर लिया गया। सभी मूल रूप से बांग्लादेश के निवासी बताए जा रहे हैं। एडीसीपी क्राइम मुखविंदर सिंह भुल्लर ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
मोती नगर इलाके में दबिश देकर काबू किया
नन गैंग रेप केस में पश्चिम बंगाल पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन कुछ आरोपी पुलिस को चकमा देकर अलग-अलग राज्यों में फरार हो गए। इन्होंने पश्चिम बंगाल में लूटपाट, चोरी, डकैती और हत्या की कई वारदातों को अंजाम दिया है।
पश्चिम बंगाल पुलिस को सूचना मिली कि चार संदिग्ध पंजाब के लुधियाना शहर के मोती नगर इलाके में रह रहे हैं। पश्चिम बंगाल के डीजीपी ने पंजाब के डीजीपी सुमेध सिंह सैनी से संपर्क किया।
लुधियाना में भी की चार लूट
लुधियाना पुलिस ने चारों संदिग्धों से पूछताछ करनी चाही, लेकिन न तो उन्हें पुलिस की भाषा समझ में आ रही है और न ही पुलिस को संदिग्धों की। पुलिस ने पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से एक ट्रांसलेटर को भी बुलाया था।
इसके बाद चारों से कुछ जानकारी हासिल करने में सफलता मिली। संदिग्धों ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया है कि उन्होंने लुधियाना में भी लूटपाट की चार वारदात को अंजाम दिया था। इनमें से एक लूट साहनेवाल और तीन लुधियाना शहर में की गई थीं।