{"_id":"5a5b59ff4f1c1ba1268b4588","slug":"4-killed-in-an-road-accident-near-sikar-villahe-in-hoshiarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होशियारपुर: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, टांडा-उड़मुड़ (होशियारपुर)
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
टांडा रोड पर गांव बूरे जट्टां के पास हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बुल्लोवाल के तहत होशियारपुर से टांडा रोड पर पड़ते गांव बूरे जट्टां के पास सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटी समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब गांव बस्सी गुलाम हुसैन का रहने वाला एक परिवार टांडा के पास जाजा में जठेरों के स्थान पर माथा टेककर वापस लौट रहा था। इस दौरान उनकी गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
जानकारी के मुताबिक गांव बस्सी गुलाम हुसैन निवासी गुरदीप सिंह अपनी पत्नी कुलदीप कौर और बेटी ईशिका (3) के साथ कार से टांडा के पास जाजा में बने अपने जठेरों के धर्मस्थल पर माथा टेकने के लिए रवाना हुआ थे। उनके साथ उनका भाई अमरीक सिंह, पत्नी जसविंदर कौर और उनकी बेटी गुणिका (6) भी थे। जाजा से माथा टेककर बाद दोपहर वह घर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी गांव बूरे जट्टां के करीब बेकाबू होकर सड़क से उतर गई और एक पेड़ से जा टकराई।
हादसे में गुरदीप सिंह, उनकी पत्नी कुलदीप कौर (35) और उनके भाई अमरीक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को स्थानीय लोगों ने गाड़ी से निकाला और होशियारपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान इशिका की भी मौत हो गई। दो घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। खबर मिलते ही थाना बुल्लोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।