हथियारों समेत चार बदमाश गिरफ्तार, खाली पड़े घरों को बनाते थे निशाना, कट्टा-रिवाल्वर बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरों से चोरियां और लूटपाट करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को सरगना और हथियारों समेत पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरोह ने साल मई 2018- से अबत पटियाला शहर में करीब 12 वारदातों को अंजाम दिया था। एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि एसपी (डी) हरमीत सिंह हुंदल की अगुवाई में पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
गिरोह का सरगना संजीव कुमार उर्फ संदीप निवासी प्रतापगढ़ जिला जौनपुर यूपी हाल निवासी न्यू सेंच्युरी एनक्लेव, संदीप कुमार उर्फ देवी निवासी हैदरगढ़ जिला लखनऊ यूपी हाल निवासी रघबीर मार्ग मॉडल टाउन, राज कुमार उर्फ राजू निवासी नजदीक गर्ग अस्पताल मॉडल टाउन और गुलाब चंद उर्फ गुलाब निवासी कृष्णा कालोनी पटियाला शामिल हैं।
आरोपियों को 23 नंबर फाटक नजदीक बिजली बोर्ड पटियाला के फ्लैट की पिछली साइड सूनसान जगह पर बैठ कर डकैती डालने की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। इनके साथी पप्पू उर्फ काकू निवासी अलीगढ़ यूपी हाल निवासी गांव धामोमाजरा थाना पसियाना पटियाला को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एसएसपी ने बताया कि संजीव कुमार से एक रिवाल्वर 32 बोर समेत 20 कारतूस, संदीप कुमार देवी के पास से एक लोहे की राड, राज कुमार राजू से एक पिस्तौल 315 बोर समेत दो कारतूस, गुलाब चंद गुलाब से एक चाकू बरामद किया गया। इसके साथ ही एक एक्टिवा भी बरामद की गई। पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह पिछले करीब पांच साल से वारदातें करते आ रहे हैं और कई बार जेल भी जा चुके हैं।
मई 2018 से लेकर अब तक करीब 20 वारदातों को अंजाम दिया, जिनमें से ज्यादातर पटियाला शहर के विभिन्न इलाकों में अंजाम दी गईं। एसएसपी ने बताया कि बदमाश शहरी इलाके के रहते हैं और लेबर का काम करते हैं।
यह लोग आते-जाते बंद पड़े मकानों की रेकी कर लेते थे। बाद में रात के समय बंद पड़े मकानों के ताले तोड़कर चोरी कर लेते थे। एसएसपी ने बताया कि गिरोह के सदस्य साल 2018 के शुरू में गिरफ्तार भी हुए थे, उस समय इनसे लाखों रुपये के कीमती सामान की बरामदगी हुई थी।