{"_id":"5ec7f35e3b3acc06e1174369","slug":"35-year-old-man-shot-dead-in-punjab-s-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पटियाला: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Fri, 22 May 2020 09:18 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 22 May 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार देर रात भारत नगर एरिया में शातिर अपराधी कुंवर रणदीप सिंह उर्फ एसके खरौड़ ने अपने साथियों के साथ शमशेर सिंह (35) की गोली मार कर हत्या कर दी। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। खबर लिखे जाने तक थाना अनाज मंडी ने एसके खरौड़ समेत 18 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्जकर लिया था। इनमें 13 नामजद हैं।
विज्ञापन
डीएसपी सिटी टू सौरभ जिंदल ने बताया कि शमशेर सिंह (35) निवासी सुखराम कालोनी वैसे तो विवाह शादियों की पार्टियों की अरेंजमेंट का काम करता थे लेकिन लॉकडाउन के कारण इन दिनों सब्जियां बेचने का काम कर रहा था। गुरुवार को शमशेर सिंह का जन्मदिन था। बताया जा रहा है कि केक कटिंग के बाद भारत नगर एरिया की गली में जब वह अपने दो साथियों साथ जा रहा था तो एसके खरौड़ ने अपने साथियों के साथ वहां पहुंच कर उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- अमेरिका में फंसे 100 भारतीय लौटे, वतन की माटी चूमी, जय हिंद बोले, बताया- कैसा है न्यूयार्क का हाल
विज्ञापन
बाईं बाजू के नीचे गोली लगने से शमशेर सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। शमशेर को सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक अनाज मंडी थाना पुलिस ने आरोपी एसके खरौड़, साजन, अब्बू, लाली, चांद मोहम्मद, फूल मोहम्मद, पवन उर्फ पन्नू, तारा दत्त, जतिंदर शेरगिल, प्रमोद उर्फ मोदी, विक्की टोपी, ट्विंकल, प्रिंस चक्की वाला समेत छह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पुलिस के मुताबिक खरौड़ समेत मरने वाले शमशेर सिंह के खिलाफ भी हत्या की कोशिश, लड़ाई-झगड़े व आर्म्स एक्ट के कई केस दर्ज हैं। दोनों गुटों में खुद को दूसरे से बड़ा दिखाने को लेकर पहले भी लड़ाई-झगड़े की वारदातें होती रही हैं। इस रंजिश के चलते ही कत्ल की वारदात को अंजाम दिया गया है।