{"_id":"638cd05829319e1ec9410f4c","slug":"35-year-old-man-murdered-in-patiala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: मामूली विवाद में युवक की हत्या, रेलवे स्टेशन के नजदीक हुई वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala News: मामूली विवाद में युवक की हत्या, रेलवे स्टेशन के नजदीक हुई वारदात
Sun, 04 Dec 2022 10:25 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 04 Dec 2022 10:25 PM IST
सार
थाना अनाज मंडी के इंचार्ज अमनदीप सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि जल्द आरोपियों तक पहुंचा जा सके। उन्होंने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मृतक के भाई कुलविंदर सिंह के बयान पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दविंदर सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला में शनिवार मध्यरात्रि के बाद रेलवे स्टेशन के नजदीक मामूली विवाद में एक 35 साल के युवक का अज्ञात व्यक्तियों ने सुएं से दिल के नजदीक वार करके बेरहमी से कत्ल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान दविंदर सिंह निवासी गांव चौरां के तौर पर हुई है। खबर लिखे जाने तक थाना अनाज मंडी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दविंदर सिंह ड्राइवरी करता था और साल भर पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसके करीब दो माह की बेटी भी है। दविंदर शनिवार देर रात करीब एक बजे गाड़ी में माल छोड़कर अपने दो साथियों के साथ पटियाला के रेलवे स्टेशन के नजदीक पड़ते एक शराब की दुकान पर खड़ा था। यहीं पर उसका करीब 8-9 लोगों से झगड़ा हो गया। तू-तू-मैं-मैं से शुरू हुई लड़ाई ने जल्द खूनी रूप धर लिया। इसी बीच आरोपियों में से एक ने बर्फ तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले सुएं से दविंदर सिंह के दिल के नजदीक वार किया। खून से लथपथ दविंदर सिंह जमीन पर गिर गया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले के जांच अधिकारी संबंधित थाना अनाज मंडी के इंचार्ज अमनदीप सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि जल्द आरोपियों तक पहुंचा जा सके। उन्होंने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मृतक के भाई कुलविंदर सिंह के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर इसे वारिसों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन