फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   34 SIM cards recovered in Patiala Central Jail

चर्चा में पटियाला केंद्रीय जेल: मिट्टी में दबी बोतल से 34 सिम बरामद, अज्ञात के खिलाफ केस, जेल मंत्री ने दिया जांच का आदेश

Sun, 26 Jun 2022 06:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 26 Jun 2022 06:21 PM IST
सार

पटियाला केंद्रीय जेल में पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया बंद हैं। जेल में इतनी बड़ी संख्या में एक साथ सिम मिलने से जेल व पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
34 SIM cards recovered in Patiala Central Jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

पटियाला केंद्रीय जेल में तलाशी अभियान के दौरान बड़ी बरामदगी हुई है। रविवार को जेल में मिट्टी में दबाई एक प्लास्टिक की बोतल से 34 सिम कार्ड मिले हैं। इनमें से 27 सिम नए बताए जा रहे हैं, जबकि सात पुराने हैं। जेल पुलिस चौकी प्रभारी जयदीप शर्मा ने बताया कि इस मामले में थाना त्रिपड़ी में अज्ञात कैदियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


अब जांच में सिम कार्ड बेचने वाले व जिनके नाम पर सिम कार्ड जारी हुए हैं, उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। उधर, पंजाब के जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट करके इस मामले की पुष्टि करके जेल प्रशासन व पुलिस को जांच का आदेश दिया है। बैंस के मुताबिक पुलिस इस मामले में सिम कार्डों के जरिये मालिकों के नाम-पता निकलवा रही है। सभी के खिलाफ केस दर्ज किए जाएंगे। सिम बेचने वाले डीलरों को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


जांच होगी, जेल में कैसे पहुंचे, कौन लाया
पुलिस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है कि ये सिम कार्ड जेल के अंदर कैसे लाए गए। कोई मुलाकाती इन्हें जेल स्टाफ की नजरों से छिपाकर सप्लाई कर गया या फिर कोई कैदी पेशी के दौरान इसे छिपाकर अंदर लाया। इस मामले में जेल मुलाजिमों की मिलीभगत है या नहीं, इसकी भी जांच होगी। सिम कार्ड किसको इस्तेमाल करना था, कौन से काम की खातिर करना था, इसकी भी गहनता से पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी जेल में सिद्धू और मजीठिया बंद
पटियाला केंद्रीय जेल में पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया बंद हैं। जेल में इतनी बड़ी संख्या में एक साथ सिम मिलने से जेल व पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।


नाभा जेल से छह मोबाइल व नशा बरामद
उधर, नाभा की नई जिला जेल में भी तलाशी अभियान के दौरान छह मोबाइल के अलावा कई चार्जर व नशा बरामद हुआ है। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना सदर नाभा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नाभा की नई जिला जेल के सहायक अधीक्षक राहुल चौधरी ने बताया कि तलाशी के दौरान जेल के वार्ड नंबर 2 के सामने बन रही फैक्टरी की बैकसाइड से छह बंडल टेप से लिपटे मिले। इनको खोल कर चेक करने पर छह मोबाइल समेत बैटरी व बिना सिम कार्ड, सात चार्जर, 94 जर्दे की पुड़िया और तीन डिब्बी सिगरेट बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed