फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   32 Year old Man Shot dead in Firozpur Of Punjuab

पंजाब : फिरोजपुर में कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन गोलियां लगने से युवक की मौत

Tue, 05 Jan 2021 08:15 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Jan 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
32 Year old Man Shot dead in Firozpur Of Punjuab
मृतक चेतन डूमरा की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

परिवार के साथ कार में सवार होकर आ रहे 32 वर्षीय युवक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ छह गोलियां दाग दीं। एक गोली पेट और दो गोली शरीर के अन्य हिस्से में लगने के कारण उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर बिना नंबर की फॉर्च्यूनर कार पर सवार आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन


उधर, सूचना मिलते ही डीएसपी बलिंदर सिंह पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। वारदात सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे थाना सिटी क्षेत्र के जंडी मुहल्ला में की है। अमृतसरी गेट फिरोजपुर शहर की मोना रानी ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति चेतन डूमरा व बच्चों के साथ कार में सवार होकर जंडी मुहल्ला से गुजर रही थी। पीछे से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी आई और उनकी कार को टक्कर मार दी। उसके बाद फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार लोगों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन


आरोपियों ने उनकी कार पर छह गोलियां चलाई। इसके बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए। वह पति चेतन को स्थानीय अस्पताल में लेकर पहुंचीं। वहां डॉक्टरों ने चेतन को मृत घोषित कर दिया। चेतन को तीन गोली लगीं। एक गोली पेट और दो गोली शरीर के अन्य हिस्से में लगीं। मोना ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। पति चेतन का केलों का कारोबार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी का कहना है कि जिस जगह वारदात हुई है, वहां पर सीसीटीवी कैमरा लगा है, उसमें पूरी वारदात कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी गोलियां दाग रहे हैं। आरोपी बिना नंबर की फॉर्च्यूनर कार पर सवार थे। कार में काले शीशे लगे होने के कारण किसी आरोपी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद केस दर्जकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

फिरोजपुर में कानून व्यवस्था चरमराई
पिछले डेढ़ माह के भीतर गोलियां चलने की आठवीं वारदात है। आरोपियों को पुलिस पकड़ने में असफल रही है। दो दिन पहले शहर के राम लाल गुरुद्वारे के पास बदमाशों ने दो लोगों पर ताबड़तोड़ गोली दागी थी, जिसमें एक नौजवान जख्मी हुआ था। इसी तरह धवन कालोनी के नजदीक 12 आरोपियों ने घर में घुसकर गोलियां चलाई थीं, जिसमें एक महिला जख्मी हुई थी।

शहर के भट्टियां वाली बस्ती के पास कार सवार नौजवान पर तीन बदमाशों ने गोलियां दागी थी। शेखांवाली बस्ती में बाइक सवार को गोलियां मारकर जख्मी कर दिया था। इसके अलावा बगदादी गेट के पास आरोपियों ने गोलियां दागकर एक व्यक्ति जख्मी किया था। इसके अलावा गोलीबारी की कई वारदातें घट चुकी हैं। शहर में कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed