फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   32 year old farmer brutally murdered in Sonipat of Haryana

सोनीपत में किसान की हत्या: सड़क पर फेंका नग्न शव, जानवरों ने नोचा, दो लोगों के साथ पी थी शराब

Tue, 05 Oct 2021 09:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (सोनीपत)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (सोनीपत) Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Oct 2021 09:13 PM IST
सार

हरियाणा के सोनीपत जिले में 32 वर्षीय किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने शव सड़क पर पड़ा देखा, इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
32 year old farmer brutally murdered in Sonipat of Haryana
शव लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत के गांव कथूरा में एक किसान की हत्या करके उसका शव नग्न अवस्था में सड़क पर फेंक दिया। शव को जंगली जानवरों ने बुरी तरह से नोच लिया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खेतों में क्षत-विक्षत हालत में शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बरोदा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। इसके साथ ही पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


गांव कथूरा निवासी सोमबीर ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई संदीप उर्फ चीचा (32) खेतीबाड़ी करता था। सोमवार शाम को वह घर से किसी काम के लिए गया था। वह गांव के बस स्टैंड पर केहर सिंह के कमरे में गया। वहां पर संदीप, गांव के ही सोनू और समुंद्र ने शराब पी। इसके बाद मंगलवार सुबह संदीप का शव कथूरा-सांघी रोड पर नग्न हालत में मिला। शव पर चोट के निशान थे। 
विज्ञापन


शव को जंगली जानवरों ने बुरी तरह से नोच रखा था। उसके सीने व गर्दन के पास वाले हिस्से को बुरी तरह क्षत-विक्षत किया हुआ था। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बरोदा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा। संदीप शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव कथूरा में शव मिलने की सूचना मिली थी। किसान सोमवार को ही घर से निकला था। उसने दो ग्रामीणों के साथ शराब भी पी थी। प्राथमिक जांच के अनुसार शराब पीने के बाद संदीप व दोनों युवक अपने-अपने घर की ओर चले गए थे। बाद में मंगलवार सुबह संदीप का शव नग्न अवस्था में मिला। फिलहाल पुलिस ने उसके भाई के बयान पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - रविंद्र कुमार, बरोदा थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed