फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   30 million robbery in Mohali, Family in panic

सास-बहू को बंधक बना 30 लाख की लूट

Wed, 20 Aug 2014 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 20 Aug 2014 05:26 PM IST
विज्ञापन
30 million robbery in Mohali, Family in panic

मोहाली में नकाबपोश लुटेरे मंगलवार को दिनदहाड़े फेज-6 में सास-बहू को बंधक बनाकर 30 लाख की ज्वैलरी और नगदी लूटकर ले गए। हाथापाई में हाथ पर चाकू लगने से सास घायल हो गई। जाते वक्त लुटेर सास और बहू को कमरे में बंद कर गए और मोबाइल फोन भी ले गए।

विज्ञापन


लुटेरों की संख्या तीन बताई जाती है। उन्होंने मंकी कैप पहन रखी थी। वारदात मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे की है। उस समय घर के मालिक धर्मपाल स्कूटर की सर्विस कराने गए थे।
विज्ञापन


उनका बेटा पुनीत फेज-1 के एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गया था। घर में पत्नी राजबाला और बहू शिखा थी। लुटेरों ने आते ही शिखा की कनपटी पर पिस्तौल तान दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुटेरे से राजबाला की हुई हाथापाई

30 million robbery in Mohali, Family in panic

शिखा के गले से मंगलसूत्र खींच लिया। इस बीच राजबाला से उनकी हाथापाई हो गई और एक लुटेरे की पिस्तौल नीचे गिर गई। हाथपाई में राजबाला के हाथ पर चाकू लगा।

इस पर गुस्साया हमलावर शिखा को बाथरूम में खींच ले गया और जान से मारने की धमकी दी। तब राजबाला ने डर कर लॉकर की चाबियां लुटेरो को दे दीं। लॉकर में 41 तोले सोने के आभूषण, 12 हजार कैश और एक मोबाइल ले गए।  जाते समय दोनों को एक कमरे में बंद कर गए।

इस दौरान शिखा और राजबाला लॉबी से घूमकर मेन दरवाजे से बाहर आईं। तब तक लुटेरे भाग चुके थे। सूचना पर डीएसपी सिटी-1 आलम विजय सिंह, सीआईए के इंचार्ज गुरविंदर सिंह व थाना फेज-1 एचएचओ पवन कुमार मौके पर पहुंचे।

लुटेरे बोल रहे थे पंजाबी, थे क्लीनशेव

30 million robbery in Mohali, Family in panic

शिखा ने पुलिस को बताया कि तीन लुटेरों ने मंकी कै प पहनी थी। आपस में पंजाबी में बात कर रहे थे। एक लुटेरे के चेहरे पर हल्की दाढ़ी थी बाकी दोनों क्लीनशेव थे। उनका कद पांच फुट पांच इंच से सात इंच था।

राजबाला ने बताया कि लुटेरे जब भागने वाले थे। तो उन्होंने साथियों को कहा कि स्टार्ट करो। हालांकि यह नहीं पता चल पाया कि वह किस वाहन पर आए थे।

धर्मपाल के बेटे पुनीत की शादी इसी साल जुलाई में हुई थी। इस दौरान दोनों परिवारों की तरफ से लड़की को दी गई ज्वेलरी तब से घर पर ही थी। घरवालों के मुताबिक उन्होंने ज्वेलरी रखने के लिए लॉकर भी बैंक में लिया था। लेकिन बैंक तक नहीं जा पाए।

राजबाला की कुछ महीने पहले सैर कर रही थी। तभी बाइक सवार लुटेरों ने उनकी चेन स्नैचिंग की कोशिश की थी। लेकिन राजबाला की किस्मत अच्छी थी। लुटेरे के हाथ से उनकी चैन छूट गई थी।

एसपी हेडक्वार्टर हरपाल सिंह ने बताया कि पारिवारिक मेंबरों को साथ लेकर लुटेरों के स्कैच तैयार कराए जाएंगे। जल्दी ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed