फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 people killed in a road accident including 1 yr old child

शादी में शामिल होकर घर जा रहे थे, हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Sun, 01 Oct 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़ Updated Sun, 01 Oct 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
3 people killed in a road accident including 1 yr old child
सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत - फोटो : File Photo
मोरिंडा रोड पर गांव पक्की रूड़की के पास एक हादसे में कार सवार पिता-पुत्र व डेढ़ वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि महिला  गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती है। हादसा शनिवार देर रात करब साढ़े 11 बजे हुआ।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 13 मोरिंडा निवासी हरनके सिंह, उसका बेटा रविंदर सिंह, रविंदर सिंह की पत्नी सुमन और सुमन की डेढ़ वर्षीय बेटी मनदीप कौर मटौर से एक विवाह समारोह से वापस घर जा रहे थे। जब मारुति जैन कार गांव पक्की रूड़की के पास पहुंची तो सामने से आ रहे एक कैंटर ने कार के पास पहुंच कर कट मारा। कैंटर से बचने के लिए कार एक निर्माणाधीन पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि झटका लगने के बाद डेढ़ वर्षीय मनदीप कौर सुमन मां के हाथों से छिटक कर कार की खिड़की से निर्माणाधीन पुलिया की लोहे के सरियों पर जा गिरी। जबकि कार कई बार पल्टियां खाती हुई नीचे निर्माणाधीन सड़क में जा गिरी।
विज्ञापन


सड़क से गुजर रहे लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन करके सूचित किया। एंबुलेंस के कर्मचारियों ने लोगों की मदद से सभी लोगों को बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल खरड़ ले गए। वहां डॉक्टर ने पिता हरनेक सिंह व उसके बेटे रविंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल सुमन व उसकी बेटी मनदीप कौर को प्राथमिक चिकित्सा के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में इलाज के दौरान डेढ़ वर्षीय मनदीप कौर की भी मौत हो गई। उसकी मां सुमन की हालत गंभीर बनी हुई है। सरकारी अस्पताल खरड़ में रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। घडुआं पुलिस ने मृतक रविंदर सिंह के रिश्तेदार गुरप्रीत सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed