{"_id":"573dca4a4f1c1bbb24ac6e98","slug":"3-drug-traffickers-arrest-with-ice-drug-of-22-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 करोड़ की आइस के साथ हरियाणा के 3 ड्रग तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
22 करोड़ की आइस के साथ हरियाणा के 3 ड्रग तस्कर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Fri, 20 May 2016 06:03 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने हरियाणा के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो किलो दो सौ ग्राम आइस बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 22 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को चंडीगढ़ रोड स्थित वर्धमान के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
आरोपियों के कब्जे से एक कार भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी दिग्विजय सिंह निवासी गांव संभाल खां (अंबाला), जतिंदर सिंह निवासी डिफेंस कालोनी (अंबाला कैंट) और महिंदर सिंह निवासी अंबाला के खिलाफ थाना डिवीजन सात में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स सेल वन के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने चंडीगढ़ रोड स्थित वर्धमान के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान तीनों आरोपी वहां से कार से गुजर रहे थे। आरोपियों को कार रोकने का इशारा किया गया तो आरोपियों ने कार भगाने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से आइस बरामद की।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह लकड़ी का काम करता है, जबकि अन्य दोनों आरोपियों का भी अपना बिजनेस है। तीनों यमुनानगर से आइस लाए थे और उसे पंजाब में अलग अलग जगह पर सप्लाई करना था।
एसआई राजेश कुमार ने कहा कि आरोपियों ने पूछताछ में यह भी बताया है कि वह तो सिर्फ पार्सल सप्लाई करने आए है। उनका सरगला तो यमुना नगर में है और उसी ने ही उन्हें पार्सल सप्लाई करने के लिए भेजा था। उसने फोन पर बताना था कि पार्सल कहां सप्लाई करना है। पुलिस यमुनानगर के तस्कर का पता लगाने में जुटी हुई है। आरोपियों की कॉल डिटेल निकाली जा रही है।