फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   28 lakh 88 thousand 348 drug pills recovered in Ludhiana

पंजाब में नशे की बड़ी खेप बरामद, दो जिले की एसटीएफ ने पकड़ी 2.13 करोड़ की नशीली गोलियां

Fri, 20 Jul 2018 12:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Fri, 20 Jul 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
28 lakh 88 thousand 348 drug pills recovered in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर
उत्तरप्रदेश के आगरा से नशीली गोलियां मंगवाकर पूरे पंजाब में सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को एसटीएफ लुधियाना और जालंधर की टीम ने गिरफ्तार किया है। नशीली दवाओं की यह एसटीएफ की अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी है। आरोपियों के कब्जे से 2.13 करोड़ कीमत की 28 लाख 88 हजार 348 नशीली गोलियां, कैप्सूल और कफ सिरप बरामद किए हैं। दवाएं सप्लाई करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली इनोवा कार भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने मनिंदरवीर सिंह उर्फ राजा (37) निवासी हैबोवाल कलां स्थित न्यू पटेल नगर और सुरिंदर सिंह (32) निवासी मुरादपुर, होशियारपुर के गांव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सुरिंदर सिंह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक ट्रांसपोर्ट पर बतौर मैनेजर तैनात है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एसटीएफ के आईजी प्रमोद बान ने बताया कि एसटीएफ जालंधर और लुधियाना की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी राजा दवाओं की दुकान की आड़ में नशीली दवाएं सप्लाई करने का धंधा करता है। वह गाड़ी में दवाएं लेकर जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने चूहड़पुर रोड पर आरोपी की इनोवा को रोक लिया। तलाशी के दौरान आरोपी की गाड़ी में से चार लाख 80 हजार नशीली गोलियां बरामद की गई। नशीली दवा बेचकर इकट्ठा की हुई छह लाख रुपये की नकदी भी बरामद कर ली गई। गाड़ी आरोपी के पिता के नाम पर है। आईजी प्रमोद बान ने बताया कि जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसकी निशानदेही पर उसके घर की छत पर बनाए स्टोर रूम की तलाशी ली गई। इसके बाद पुलिस ने वहां से 13 तरह की 21 लाख 58 हजार 348 नशीली दवाएं बरामद की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट के गोदाम से भी मिली दवाएं 

28 lakh 88 thousand 348 drug pills recovered in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर
आईजी एसटीएफ प्रमोद बान ने बताया कि आरोपी मनिंदरपाल सिंह उर्फ राजा से पूछताछ की गई तो पता चला कि इस धंधे में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जेएसके ट्रांसपोर्ट कंपनी में बतौर मैनेजर काम करने वाला सुरिंदर सिंह भी शामिल है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। उसके ट्रांसपोर्ट के गोदाम से ढाई लाख नशीली गोलियां बरामद की गई।  

आगरा से मंगवाता था दवाएं
आईजी प्रमोद बान के मुताबिक पुलिस पूछताछ में आरोपी राजा ने बताया कि चूहड़पुर रोड पर उसकी सहगल मैडिसन के नाम से दवाओं की दुकान है। दवाईयों की दुकान में कम मुनाफा था तो उसका संपर्क आगरा के नवलकिशोर के साथ फोन पर हुआ। वह पिछले दो साल से नशीली दवाईयां सप्लाई करने का धंधा कर रहा था। आरोपी आगरा की जोधपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी के जरिए गलत तरीके से जेएसके लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट कंपनी में दवा भेजते थे। इसके बाद आरोपी पंजाब के अलग अलग शहरों में इसे सप्लाई करते थे।  

आरोपियों की प्रापर्टी और खातों की भी होगी जांच 
एसटीएफ के आईजी प्रमोद बान ने बताया कि आरोपी पिछले काफी समय से नशीली दवाएं सप्लाई करने का धंधा कर रहा था। आरोपियों ने गैरकानूनी धंधे से काफी पैसे कमा कर प्रापर्टी और बैंक खाते बनाए हैं। पुलिस अब आरोपियों की प्रापर्टी और बैंक खातों की भी जांच करेगी। इसके अलावा पुलिस इस धंधे से जुड़े सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed