{"_id":"655e3a8e335747caf80b7301","slug":"26-year-old-youth-murdered-in-patiala-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: समाना के लापता युवक की हत्या, सन्नौर पुल के पास मिली लाश, पुलिस कर रही कातिलों की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala News: समाना के लापता युवक की हत्या, सन्नौर पुल के पास मिली लाश, पुलिस कर रही कातिलों की तलाश
Wed, 22 Nov 2023 11:08 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/राजपुरा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/राजपुरा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:08 PM IST
सार
पटियाला के शंभू थाना के एसएचओ राहुल कौशल ने बताया कि अरविंदर कुमार को अगवा कर हत्या करने के मामले में केस दर्ज करने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के समाना के रहने वाले 26 साल के युवक का कत्ल कर दिया गया है। वह 17 नवंबर से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर ही रहे थे कि इसी बीच सन्नौर पुल के पास सड़क से उसका शव बरामद हो गया। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान अरविंदर कुमार उर्फ काका के तौर पर हुई। युवक के रिश्तेदारों के मुताबिक अरविंदर कुमार ट्रक पर क्लीनर का काम करता और समाना के रहने वाले ड्राइवर के साथ 17 नवंबर को काम पर गया था। बाद में वह घर नहीं लौटा और अरविंदर के साथ-साथ उक्त ड्राइवर का फोन भी बंद आ रहा था। इस पर उन्होंने अरविंदर कुमार की तलाश करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि उक्त ड्राइवर ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर अरविंदर का कत्ल किया है। आरोप है कि ड्राइवर नशेड़ी था और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर स्क्रैप से भरी गाड़ी बेचनी थी, जिसका अरविंदर विरोध कर रहा था। मामले का खुलासा होने के बाद आरोपियों के खिलाफ अरविंदर कुमार को अगवा कर हत्या करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
शंभू थाना के एसएचओ राहुल कौशल ने बताया कि अरविंदर कुमार को अगवा कर हत्या करने के मामले में केस दर्ज करने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।