फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   23 million cash including ATM Theft

23 लाख की नगदी समेत एटीएम ले गए चोर

Sun, 21 Sep 2014 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Sun, 21 Sep 2014 08:45 PM IST
विज्ञापन
23 million cash including ATM Theft

कोट ईसेखां में रविवार तड़के चार बजे चोर 23 लाख की नगदी समेत भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का एटीएम उखाड़ कर अपने साथ ले गए।

विज्ञापन


इससे पहले पीसीआर के कर्मी वहां से बाइक पर गश्त करके गए थे। पुलिस ने घटना की जानकारी देने वाले सफाई कर्मचारी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद एसएसपी जतिंदर सिंह खैहरा ने भी घटनास्थल का दौरा किया।

डीएसपी रछपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और लुटेरों को जल्द काबू कर लिया जाएगा। डीएसपी ने बताया कि एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों पर लुटेरों ने आते ही स्प्रे कर दिया था, जिस कारण उनकी फोटो नहीं आ पाई। एटीएम कक्ष का गार्ड भी मौके से गैर हाजिर मिला। पुलिस ने शक के आधार पर गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थाना कोटईसेखां के एसएचओ इंसपेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह करीब चार बजे सफाई सेवक भगवान दास ने फोन पर बताया था कि अमृतसर रोड मार्केट स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम कक्ष से मशीन गायब है। वह मौके पर पहुंचे और जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर एटीएम मशीन को जमीन से ही उखाड़कर ले गए थे। पुलिस के अनुसार एटीएम में 23 लाख 10 हजार रुपये थे। बैंक की ओर से एटीएम की सुरक्षा के लिए प्राइवेट कंपनी से सुरक्षा कर्मी हायर किया हुआ है। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा कर्मी बैंक के ही एक अधिकारी का नजदीकी है।

पुलिस को शक है कि एटीएम की चोरी में उसका हाथ हो सकता है क्योंकि वह वारदात से कुछ समय पहले ही करीब दो बजे एटीएम से चला गया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


इससे पहले मोगा में अमृतसर रोड पर स्थित आईसीआई और लुधियाना-फिरोजपुर नेशनल हाईवे पर आईएसएफ कॉलेज के बाहर से गैस कटर से एटीएम को काटकर लाखों रुपये की लूट को अंजाम दिया जा चुका है और इन मामलों में पुलिस के हाथ खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed