{"_id":"5fecbcd58ebc3e3ba6421345","slug":"22-year-old-man-murdered-in-fatehabad-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कातिल दोस्ती: दुकान में बैठकर पी शराब...हुआ कुछ ऐसा कि चाकू घोंपकर दोस्त ने मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कातिल दोस्ती: दुकान में बैठकर पी शराब...हुआ कुछ ऐसा कि चाकू घोंपकर दोस्त ने मार डाला
Thu, 31 Dec 2020 01:08 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 31 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
दुकान में बैठकर एक साथ शराब पी रहे दोस्तों के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई। नशे में धुत एक दोस्त ने दूसरे के पेट में चाकू घोंप दी। जबकि वहां मौजूद दूसरे दोस्त आनन-फानन घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और हत्या का केस दर्ज कर लिया। मृतक पल्लेदारी का काम करता था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अनाज मंडी में पल्लेदारी का काम करने वाला काठमंडी निवासी कृष्ण उर्फ काकू (22) अपने दोस्तों आरके कॉलोनी निवासी सुनील व पवन के साथ मिलकर काठमंडी में गुरुद्वारा के पीछे गली की एक दुकान पर बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान कृष्ण उर्फ काकू और सुनील के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
दोनों झगड़ा करते हुए दुकान से बाहर आ गए। प्रत्यक्षदर्शी पवन ने बताया कि झगड़ा इतना बढ़ गया कि सुनील ने दुकान से चाकू उठाकर कृष्ण उर्फ काकू के पेट में मारकर फरार हो गया। पवन ने मोहल्ले के अन्य लोगों के साथ मिलकर घायल काकू को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कृष्ण के पेट में चाकू लगा तो उसे अन्य दोस्त ने पट्टी बांध दी और वहीं बिठा दिया। करीब 20 मिनट तक वहीं बिठाए रखा। अगर समय रहते किसी साधन से अस्पताल पहुंचा देते तो शायद जान बच जाती।
काकू के पिता बोले- मंडी से घर रोटी खाने निकला था
बेटे की मौत का पता चलने के बाद पिता राकेश अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि बेटा कृष्ण उर्फ काकू दोपहर तक मंडी में काम करता रहा। दोपहर को बेटे ने कहा कि वह घर खाना खाने जा रहा है लेकिन उसे नहीं पता था कि वह अपने दोस्तों के साथ चला जाएगा और इस तरह से उसकी मौत की खबर आएगी।
हत्या के आरोप में एक आरोपी के खिलाफ मृतक के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। - दलजीत बेनीवाल, डीएसपी।